फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tajia collided with high tension line during Muharram procession in Aligarh

UP: हाईटेंशन लाइन से टकराया 24 फीट ऊंचा ताजिया, एक की मौत, तीन युवक झुलसे, एक की हालत गंभीर

Sun, 06 Jul 2025 05:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 06 Jul 2025 05:55 PM IST
सार

एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि इस हादसे में एक युवक की मौत हुई है। एक युवक का उपचार चल रहा है, दो लोगों को घर भेज दिया गया है। निर्देश के बाद भी ऊंचा ताजिया लेकर चलने की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Tajia collided with high tension line during Muharram procession in Aligarh
हादसे के बाद पहुंचे पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में लोधा के गोंड़ा मार्ग पर स्थित नींवरी मोड़ पर 6 जुलाई की शाम करीब पौने पांच बजे मुहर्रम के जुलूस में शामिल करीब 24 फीट ऊंचा ताजिया बिजली की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। हादसे में ताजिया लेकर जा रहे चार लोग झुलस गए, इनमें एक युवक अरमान की मौके पर ही मौत हो गई। दो को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई। अरमान (21) थाना रोरावर क्षेत्र के गांव नींवरी के मोहल्ला लल्ला की सीढ़ी का रहने वाले थे। यहीं के फैजान की हालत गंभीर बनी हुई है, और उनका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। नानू और आरिफ निवासी नींवरी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


अरमान के परिजन और ग्रामीणों ने बताया कि रविवार दोपहर करीब दो बजे गांव में मुहर्रम का जुलूस शुरू हुआ था। शाम करीब पौने पांच बजे जुलूस नींवरी मोड़ पर पहुंचा। अरमान, नानू, आरिफ और फैजान करीब 24 फीट ऊंचा ताजिया लेकर जा रहे थे, इस दौरान रेलवे की हाईटेंशन बिजली की लाइन से ताजिया टकरा गया और उसमें करंट दौड़ गया। हादसे की सूचना पर एसपी सिटी और सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि इस हादसे में एक युवक की मौत हुई है। एक युवक का उपचार चल रहा है, दो लोगों को घर भेज दिया गया है। निर्देश के बाद भी ऊंचा ताजिया लेकर चलने की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed