{"_id":"659ac5ae7fc9864fe6041f20","slug":"suspects-reached-the-door-of-bjp-leader-ruby-khan-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: भाजपा नेता रूबी खान के दरवाजे पर पहुंचे संदिग्ध, पुलिस ने दो हिरासत में लिए, जांच में संदेह गलत साबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: भाजपा नेता रूबी खान के दरवाजे पर पहुंचे संदिग्ध, पुलिस ने दो हिरासत में लिए, जांच में संदेह गलत साबित
Sun, 07 Jan 2024 09:09 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 07 Jan 2024 09:09 PM IST
सार
रूबी आसिफ खान ने घर में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की है। रात में उनके घर के दरवाजे पर कुछ संदिग्ध देखे गए। उनके दरवाजे पर पुलिस लैपर्ड भी मौजूद थे। उनसे टोकाटाकी पर वे लोग पुलिस से भी उलझकर चले गए। सीसीटीवी में देखकर रूबी आसिफ ने तत्काल पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। खुद पर हमले का अंदेशा जताया।
विज्ञापन
रूबी आसिफ खान के घर के सीसीटीवी में पुलिस व अन्य
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के रोरावर इलाके में रहने वाली भाजपा महिला मोर्चा महावीरगंज मंडल में उपाध्यक्ष रूबी आसिफ खान के दरवाजे पर 6 जनवरी रात कुछ संदिग्ध आ गए। सीसीटीवी में यह देख उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। रात में ही पुलिस ने दो युवक हिरासत में ले लिए। हालांकि, जांच में उनका संदेह गलत साबित हुआ। फिलहाल उनके दरवाजे पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं। बता दें कि दो दिन पहले उनके घर पर पत्र डालकर धमकी दी थी। जिसमें मुकदमा भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रूबी आसिफ खान अक्सर देवी-देवताओं की पूजा करने को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उन्हें पूर्व में भी धमकियां मिलती रही हैं। हाल ही में 1 जनवरी को उन्होंने घर में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की है। उनका कहना है कि वे दोनों धर्मों को मानती हैं। कोई भेदभाव नहीं करतीं। रात में उनके घर के दरवाजे पर कुछ संदिग्ध देखे गए। उनके दरवाजे पर पुलिस लैपर्ड भी मौजूद थे। उनसे टोकाटाकी पर वे लोग पुलिस से भी उलझकर चले गए। सीसीटीवी में देखकर रूबी आसिफ ने तत्काल पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। खुद पर हमले का अंदेशा जताया।
विज्ञापन
सूचना पर थाना पुलिस व अन्य अधिकारी पहुंच गए। जहां गली में घूमते दो संदिग्ध दबोच लिए। थाने लाकर पूछताछ में एक किशोर पाया गया, जिसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। वहीं दूसरा युवक है। जांच में आया कि वह गली में अपनी बहन के घर कुछ रुपये देने आया था। उसे भी छोड़ दिया गया। सीओ प्रथम अभय पांडेय के अनुसार रूबी आसिफ को कुछ वहम हुआ है। दो संदिग्ध आए थे, मगर जांच में उन्हें क्लीनचिट दी गई है। बाकी रूबी आसिफ के घर पर पुलिस तैनात है। हर हरकत पर नजर रखी जा रही है।