फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Survey of damage caused by rain and hail started

Aligarh News: बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे शुरू

Sat, 01 Apr 2023 11:35 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sat, 01 Apr 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Survey of damage caused by rain and hail started
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को हुई बारिश एवं ओलावृष्टि से इगलास, खैर, गभाना, चंडौस, पिसावा,, जवां, हरदुआगंज एवं अतरौली में फसलों को काफी नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन ने फसलों को हुए नुकसान का सर्वे शुरू करा दिया है। ओलावृष्टि होने से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को बड़ी क्षति पहुंची है। कई स्थानों पर फसल बिछ गई है। सरसों की कटी फसल भी भीग गई है, कई जगह इसके दाने गिर गए हैं। पछैती खेती करने वाले किसानों की आलू की फसल की खोदाई रुक गई है।
विज्ञापन



जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह ने शनिवार को खैर क्षेत्र के कई गांवों में नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बदले मौसम में किसानों को फसलों को लेकर सतर्कता बरतने को कहा है। एडीएम वित्त एवं राजस्व मीनू राणा ने बताया कि बारिश एवं फसलों को हुए नुकसान का सभी तहसीलों में सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन





इगलास तहसील में करीब नौ फीसद फसलों को नुकसान पहुंचा है, अन्य तहसीलों से रिपोर्ट तलब की गई है। जिसे शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद नियमानुसार किसानों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। इधर, मौसम विज्ञानियों ने अगले पांच दिन तक बादल छाए रहने की संभावना जताई है, राहत की बात है कि इस दौरान बारिश की आशंका नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले किसान ...
बारिश, ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी गेहूं एवं सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। प्रशासन फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर उसका किसानों को मुआवजा दिलाएं।
-रमेश चंद्र, गोपी

खराब मौसम के चलते फसलों को काफी नुकसान हो रहा है। मौसम जल्द साफ न हुआ तो आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा।
-ओमकार सिंह, भीमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed