फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Survey for the extension of Dhanipur runway

धनीपुर हवाई पट्टी के विस्तारीकरण के लिए सर्वे शुरू

Sat, 17 Mar 2018 01:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़ Updated Sat, 17 Mar 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
Survey for the extension of Dhanipur runway
धनीपुर हवाई पटटी विस्तार का सर्वे करने पहुंची एयरो इंडिया सर्वे की टीम। - फोटो : अमर उजाला
धनीपुर हवाई पट्टी को मिनी एयरपोर्ट में तब्दील करने के लिए सर्वे शुक्रवार से आरंभ हो गया। नेशनल एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया द्वारा अधिकृत कंपनी एयरो सर्वे प्राइवेट लिमिटेड के विशेषज्ञों की टीम ने पहले दिन हवाई पट्टी के रनवे पर काम किया।
विज्ञापन


विशेषज्ञों ने हवाई पट्टी पर मार्कर लगाकर हवाई पट्टी की मोबाइल टावर व हाइट का आकलन किया। सर्वे 25 मार्च तक जारी रहेगा। यहां पर संचालित एंबीशन फ्लाइंग क्लब के डायरेक्टर विशाल गर्ग ने बताया कि एयरपोर्ट का विस्तार होने से अलीगढ़ से लखनऊ के बीच उड़ान योजना में सफर करने का लाभ यहां के लोगों को मिल सकेगा। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की अलीगढ़, आजमगढ़ एवं श्रावस्ती में मिनी एयरपोर्ट स्थापित करने की योजना के तहत नेशनल एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया की ओर से भेजे गए विशेषज्ञों की पांच सदस्यीय टीम गत शाम अलीगढ़ आ गई थी। टीम ने शुक्रवार से धनीपुर हवाई पट्टी पर जाकर सर्वे आरंभ कर दिया। टीम के विशेषज्ञों ने प्रबंधक सौरभ सिंह के नेतृत्व में हवाई पट्टी पर मार्कर लगाकर मोबाइल टावर से दूरी, ऊंचाई समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जगह-जगह पेंट से मार्क लगाकर एयरोड्रम रिफ्रैश प्वाइंट समेत अन्य तकनीकी पहलुओं को देखा। कंपनी के प्रबंधक सौरभ सिंह ने स्वीकार किया कि पहले दिन समूची धनीपुर हवाई पट्टी का निरीक्षण कर इसके रनवे पर काम किया गया है। 


रनवे की मोबाइल टावर से दूरी और ऊंचाई से लेकर अन्य तकनीकी पहलू देखे गए हैं। एक दो दिन और रनवे पर काम करने के बाद बाहरी हिस्से में काम किया जाएगा। यह प्रक्रिया 25 मार्च तक चलेगी। इस मौके पर वरिष्ठ सर्वेयर उत्तम मंडल, अल मामून, अमित, जीआईसी आकाश शर्मा मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed