{"_id":"60db70b18ebc3e54c872695f","slug":"suresh-rana-will-come-today-city-office-news-ali26683531","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय दौरे पर आज आएंगे प्रभारी मंत्री सुरेश राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय दौरे पर आज आएंगे प्रभारी मंत्री सुरेश राणा
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में लगे ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन प्रदेश के गन्ना मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे करेंगे। दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को अलीगढ़ पहुंच रहे प्रभारी मंत्री विकास खंड लोधा, चंडौस, अकराबाद व धनीपुर में अफसरों की बैठकें लेंगे। पौधरोपण करेंगे और कोरोना पीड़ित दो-दो परिवारों से मुलाकात करेंगे। सभी स्थानों पर स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।
जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि प्रभारी मंत्री दोपहर एक बजे चंडौस विकास खंड में प्रशासन के अफसरों के साथ बैठक करेंगे। इसके पश्चात पौधरोपण करेंगे। फिर कोरोना पीड़ित दो परिवारों से मुलाकात करेंगे। शाम 4 बजे लोधा विकास खंड में अफसरों के साथ बैठक कर संगठन पदाधिकारियों से मिलेंगे। यहां भी पौधरोपण के बाद कोरोना पीड़ित दो परिवारों से मिलेंगे।
एक जुलाई को सुबह 10 बजे दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करेंगे। सुबह 11 बजे धनीपुर विकासखंड में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेंगे। गांव गजनीपुर में बने स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 3 बजे अकराबाद विकासखंड पहुंचेंगे। यहां भी पौधरोपण के उपरांत कोरोना से पीड़ित 2 परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देंगे।