{"_id":"623215d44d33ca1861289e0b","slug":"sunita-murder-case-police-will-present-forensic-evidence-in-court-aligarh-news-ali287116331","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनीता हत्याकांड : फॉरेंसिक साक्ष्यों को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनीता हत्याकांड : फॉरेंसिक साक्ष्यों को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
विज्ञापन
महानगर के देहली गेट क्षेत्र के इंदिरा नगर-राम नगर में पेंट कारोबारी विजेंद्र गुप्ता की पत्नी सुनीता गुप्ता की हत्या में पुलिस अब चार्जशीट की दिशा में कदम बढ़ा रही है। पुलिस का प्रयास है कि मौके से मिले सभी फॉरेंसिक साक्ष्यों के जल्द से जल्द परिणाम संकलित कर लिए जाएं और उन्हें चार्जशीट के साथ न्यायालय में पेश किया जाए। ताकि नृशंसतापूर्वक हत्या करने वालों को अदालत के जरिये कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।
पेंट कारोबारी की पत्नी की 7 मार्च की देर शाम घर में घुसकर हत्या की गई थी। इस घटना में कई दिन तक प्रयास करने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया। इनमें से एक नामी पेंट कंपनी का सेल्स एग्जीक्यूटिव मनोज है और दूसरा उसका दोस्त कैलाश है। पुलिस पूछताछ व जांच में उजागर हुआ कि मनोज को रुपयों की जरूरत थी और वह विजेंद्र से मिली बेइज्जती के कारण खुन्नस भी रखता था। इन्हीं बातों को लेकर उसने इस घटना को अंजाम दिया। मगर खास बात यह रही कि वह लूट के दौरान घर से माल नहीं ले जा सका।
पुलिस जांच के दौरान फॉरेंसिक टीम को मौके पर एन-95 मास्क, फिंगर प्रिंट, फुट प्रिंट, बाल आदि मिले हैं। इन सभी साक्ष्यों का आरोपियों से मिलान कराने की प्रक्रिया करा ली गई है। इन साक्ष्यों के परिणामों के साथ चार्जशीट दायर की जाएगी। सीओ प्रथम बताते हैं कि मामले में किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। प्रयास किया जा रहा है कि चार्जशीट इतनी मजबूत हो कि आरोपियों को इस नृशंस हत्या के लिए कड़ी से कड़ी सजा मिले।