फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   summon Doctor Death Devendra Sharma in Aligarh cases

Doctor Death: देवेंद्र शर्मा को अलीगढ़ के मुकदमों में तलब कराने की तैयारी, चल रहे हैं पांच मुकदमे

Mon, 26 May 2025 04:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 26 May 2025 04:57 PM IST
सार

डॉ डेथ यानी डॉ देवेंद्र शर्मा पर अलीगढ़ जनपद में पांच मुकदमे हैं। इस पर क्राइम रिकॉर्ड का पहला मुकदमा छर्रा में हुआ था। इसके अलावा दो मुकदमे 2014 के हैं।

विज्ञापन
summon Doctor Death Devendra Sharma in Aligarh cases
डॉक्टर डेथ देवेंद्र शर्मा - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली पुलिस द्वारा जेल भेजे गए 100 से ज्यादा हत्या के आरोपी व कई मुकदमों में सजा पा चुके डॉ. देवेंद्र उर्फ डॉक्टर डेथ को अब अलीगढ़ जिले के मुकदमों में भी तलब कराने के प्रयास होंगे। इसके लिए अभियोजन टीम की मदद से पहले यह जानने का प्रयास होगा कि उसके अपने जिले से जुड़े मुकदमों की ताजा स्थिति क्या है।

विज्ञापन


छर्रा के पुरैनी के रहने वाले डॉक्टर डेथ पर अलीगढ़ जिले में कुल पांच मुकदमे अब तक प्रकाश में आए हैं। उनमें एक मुकदमा सिर्फ हत्या का है, जिसके विषय में जानकारी ये है कि उसकी जांच बाद में बुलंदशहर चली गई थी। अब इन पांचों मुकदमों की वर्तमान में क्या स्थिति है, ये जानने का प्रयास हो रहा है। कितने मुकदमों में वह जमानत पर है, कितने में वांछित है, इन मुकदमों में जेल गया या नहीं? ये जानकार उनमें आगे तलब कराने की प्रक्रिया कराई जा सकती है। बता दें कि इस पर क्राइम रिकॉर्ड का पहला मुकदमा छर्रा में हुआ था। इसके अलावा दो मुकदमे 2014 के हैं। एसपी देहात का कहना है कि इस विषय में जानकारी जुटाने के बाद कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं जिले में मुकदमे

  1. 1994 में छर्रा में हमले का मुकदमा
  2. 2004 में अतरौली में हत्या का मुकदमा
  3. 2014 में बरला में झूठी गवाही का मुकदमा
  4. 2014 में छर्रा में कारोबारी पर हमले की साजिश
  5. 2014 में छर्रा में कारोबारी से रंगदारी का मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed