फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Suicide

अलीगढ़ः घर के बंटवारे को लेकर मां से हुआ था विवाद, ननिहाल में आकर दे दी जान

Wed, 03 Nov 2021 11:34 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अलीगढ़ः घर के बंटवारे को लेकर मां से हुआ था विवाद, ननिहाल में आकर दे दी जान
अलीगढ़ः घर के बंटवारे को लेकर मां से हुआ था विवाद, ननिहाल में आकर दे दी जान Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 03 Nov 2021 11:34 PM IST
सार

एटा स्थित बस स्टैंड बंद पुलिया के 40 वर्षीय वसीम का सोमवार को अपनी मां फरजाना से घर के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद वह गुस्से में वहां से अपनी ननिहाल मामा मकबूल के घर यहां आतिशबाजान आ गया।
 

विज्ञापन
Suicide
मौत - फोटो : amar ujala

विस्तार

महानगर के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आतिशबाजान में ननिहाल आए एटा के युवक ने खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के मूल में घरेलू विवाद सामने आया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। बाकी कारणों को लेकर पुलिस अभी जांच कर रही है। साथ में पुलिस ने तमंचा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


एटा स्थित बस स्टैंड बंद पुलिया के 40 वर्षीय वसीम का सोमवार को अपनी मां फरजाना से घर के बंवारे को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद वह गुस्से में वहां से यहां आतिशबाजान में स्थित अपनी ननिहाल में मामा मकबूल के घर आ गया।
विज्ञापन


यहां उसने मामा से अपनी सिफारिश करने को कहा। इस पर मामा ने कहा कि वह सुबह बात करेंगे। इसके कुछ देर बाद ही युवक ने कमरे में जाकर खुद को तमंचे से कनपटी पर गोली मार ली। फायर की आवाज सुन परिवार दंग रह गया। अंदर जाकर देखा तो वसीम मृत पड़ा था। पास में ही तमंचा, कारतूस व एक खोखा पड़ा था। तत्काल उसे जिला अस्पताल लाया गया। मगर उसे मृत घोषित कर दिया। मामा के अनुसार युवक के पिता का पूर्व में इंतकाल हो चुका है। कोतवाली इंस्पेक्टर के अनुसार परिवार ने नशे का आदी होने व घरेलू कलह में आत्महत्या करना स्वीकारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed