{"_id":"61cb270f0690ee529b786e9b","slug":"sudden-murder-does-not-come-under-the-category-of-law-and-order-haridwar-dubey","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः अचानक की गई हत्या कानून व्यवस्था की श्रेणी में नहीं आती है : हरिद्वार दुबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः अचानक की गई हत्या कानून व्यवस्था की श्रेणी में नहीं आती है : हरिद्वार दुबे
Tue, 28 Dec 2021 08:32 PM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Tue, 28 Dec 2021 08:32 PM IST
विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सीमेंट सप्लायर संदीप गुप्ता की सोमवार की देर शाम रामघाट रोड पर गोली मारकर हत्या किए जाने के सवाल पर राज्य सभा सांसद हरिद्वार दुबे ने कहा कि अचानक की गई हत्या कानून व्यवस्था की श्रेणी में नहीं आती है। विभिन्न कारणों से कभी-कभी हत्या अचानक हो जाती है।
हरिद्वार दुबे मंगलवार को तालानगरी स्थित कलश बैंक्वेट हॉल में गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा के संबंध में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। पत्रकारों ने उनसे पूछा था कि देश के गृह मंत्री अमित शाह के आगमन के तीन दिन पहले शहर में अलीगंज के कारोबारी की सरेआम हत्या कर अपराधियों ने क्या कानून व्यवस्था को चुनौती दी है, क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रभाव कम हो गया है।
अपराधियों ने इस घटना को शहर की हृदय स्थली (सेंटर प्वाइंट/अटल चौक के समीप) के समीप रामघाट रोड पर अंजाम दिया है। इस पर हरिद्वार दुबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था अच्छी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार कानून व्यवस्था के लिए जानी जाती है। उनका प्रभाव कम नहीं हुआ है। कभी-कभी अधिकारियों की उदासीनता से ऐसी घटनाएं हो जाती हैं।