फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Students suffer the mistaken conviction Intjamia

इंतजामिया की गलती की सजा भुगतेंगे छात्र

Thu, 26 May 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 May 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
Students suffer the mistaken conviction Intjamia
एएमयू
अब एएमयू प्रशासन की गलती की सजा हजारों छात्रों को भुगतना होगा। एएमयू कंट्रोलर ऑफिस ने डिप्लोमा इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा की तिथि 17 जुलाई घोषित की है। इसे देखकर अभ्यर्थी एवं उनके अभिभावक तनाव में है।
विज्ञापन

अभिभावकों का कहना है कि एएमयू प्रशासन की गलती की सजा छात्रों को क्यों दी जा रही है। 10 मई को डिप्लोमा इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 18 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। एएमयू प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा के पत्र सिर्फ अंग्रेजी में छपवाए थे। हिंदी एवं उर्दू में प्रश्न छपवाए ही नहीं गए। इसका विरोध जब छात्रों ने किया तो परीक्षा रद्द कर दिया गया। इंतजामियां की गलती से परीक्षा रद्द की गई। अब 17 जुर्लाई को परीक्षा की तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

परीक्षा का परिणाम कब निकलेगा, यह भी स्पष्ट नहीं है। विद्यानगर निवासी प्रदीप के गुप्त कहते है कि 17 जुलाई को परीक्षा होगी और रिजल्ट कब निकलेगा, यह स्पष्ट नहंी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि सिर्फ एएमयू डिप्लोमा इंजीनियरिंग के भरोसा जुलाई तक कौन छात्र इंतजार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में चयन नहीं होने की स्थिति में उसके पास तो कोई विकल्प भी नहीं बचेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन को चाहिए कि वह मई या जून में डिप्लोमा इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा करा ले। इस संबंध में एएमयू कंट्रोलर प्रो. जावेद अख्तर का कहना है कि डिप्लोमा इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा अलीगढ़ के अतिरिक्त दूसरे शहरों में भी आयोजित किए जाते है। जून में स्कूलों में छुट्टी होती है और परीक्षा कराने के लिए टीचर नहीं मिलेंगे। इसलिए परीक्षा की तिथि जुलाई में रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed