फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Students blast Myanmar flag, Sue poster

छात्रों ने म्यांमार का झंडा, सू की का पोस्टर फूंका

Sat, 09 Sep 2017 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sat, 09 Sep 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
Students blast Myanmar flag, Sue poster
बाबे सैयद पर प्रोक्टर व पुलिस अधिकारी को ज्ञापन सौंपते एएमयू के छात्र। - फोटो : Amar Ujala
रोहिंग्या मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में एएमयू छात्रों ने जुमे की नमाज के बाद मार्च निकालकर म्यांमार सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। म्यांमार का झंडा एवं आंग सान सू की के पोस्टर जलाए। 
विज्ञापन


सर सैयद हॉल के समीप छात्र नारेबाजी करते हुए बाब-ए-सैयद पहुंचे और आंग सान सू की व म्यांमार का झंडा जलाया। छात्र ‘मुसलमानों पर अत्याचार बंद करो, बर्मा सरकार हाय-हाय, यूएनओ शर्म करो, आंग सान सू की बच्चों एवं महिलाओं की हत्यारन है’ आदि नारे लगाए।
विज्ञापन


छात्रों के साथ हाथ में पोस्टर लिए छह छोटे-छोटे बच्चे सबका ध्यान खींच रहे थे। छात्र नेता इमरान खान ने एएमयू प्रशासन को ज्ञापन देकर मौलाना आजाद लाइब्रेरी स्थित दलाई लामा हॉल का नाम 48 घंटे के अंदर रोहिंग्या मुसलमान सेक्शन करने की मांग की, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं छात्र नेता अदनान अंसारी एवं दानिश इलियास ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा। इसमें करीब 40 हजार रोहिंग्या मुसलमानों को वापस उनके देश में पहुंचाने की व्यवस्था कराने का आग्रह किया। इस दौरान एएमयू प्रॉक्टर प्रो. एम मोहसिन खान समेत प्रॉक्टर आफिस एवं सिविल लाइन थाने के अधिकारी मौजूद थे।


दलाई लामा का विरोध करने वालों से सख्ती से निपटे एएमयू

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र पचौरी ने मौलाना आजाद लाइब्रेरी स्थित दलाई लामा हॉल का नाम बदलने की मांग कर रहे छात्रों से सख्ती से निपटने की मांग एएमयू प्रशासन से की है। डॉ. पचौरी ने कहा है कि बौद्ध धर्म भारत से निकला धर्म है। जब हमारा देश म्यांमार के साथ है, तो हम भी बौद्ध धर्म के साथ है। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed