{"_id":"59b2ece24f1c1be97f8b538d","slug":"students-blast-myanmar-flag-sue-poster","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने म्यांमार का झंडा, सू की का पोस्टर फूंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने म्यांमार का झंडा, सू की का पोस्टर फूंका
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Sat, 09 Sep 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
बाबे सैयद पर प्रोक्टर व पुलिस अधिकारी को ज्ञापन सौंपते एएमयू के छात्र।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहिंग्या मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में एएमयू छात्रों ने जुमे की नमाज के बाद मार्च निकालकर म्यांमार सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। म्यांमार का झंडा एवं आंग सान सू की के पोस्टर जलाए।
सर सैयद हॉल के समीप छात्र नारेबाजी करते हुए बाब-ए-सैयद पहुंचे और आंग सान सू की व म्यांमार का झंडा जलाया। छात्र ‘मुसलमानों पर अत्याचार बंद करो, बर्मा सरकार हाय-हाय, यूएनओ शर्म करो, आंग सान सू की बच्चों एवं महिलाओं की हत्यारन है’ आदि नारे लगाए।
छात्रों के साथ हाथ में पोस्टर लिए छह छोटे-छोटे बच्चे सबका ध्यान खींच रहे थे। छात्र नेता इमरान खान ने एएमयू प्रशासन को ज्ञापन देकर मौलाना आजाद लाइब्रेरी स्थित दलाई लामा हॉल का नाम 48 घंटे के अंदर रोहिंग्या मुसलमान सेक्शन करने की मांग की, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
वहीं छात्र नेता अदनान अंसारी एवं दानिश इलियास ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा। इसमें करीब 40 हजार रोहिंग्या मुसलमानों को वापस उनके देश में पहुंचाने की व्यवस्था कराने का आग्रह किया। इस दौरान एएमयू प्रॉक्टर प्रो. एम मोहसिन खान समेत प्रॉक्टर आफिस एवं सिविल लाइन थाने के अधिकारी मौजूद थे।
दलाई लामा का विरोध करने वालों से सख्ती से निपटे एएमयू
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र पचौरी ने मौलाना आजाद लाइब्रेरी स्थित दलाई लामा हॉल का नाम बदलने की मांग कर रहे छात्रों से सख्ती से निपटने की मांग एएमयू प्रशासन से की है। डॉ. पचौरी ने कहा है कि बौद्ध धर्म भारत से निकला धर्म है। जब हमारा देश म्यांमार के साथ है, तो हम भी बौद्ध धर्म के साथ है। ब्यूरो