{"_id":"66d068076eed58f6680e7ea8","slug":"students-are-happy-after-receiving-tablets-from-cm-yogi-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी से टैबलेट पाकर छात्र-छात्राएं गद्गद: रील नहीं बनानी, पढ़ना है और आगे बढ़ना है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी से टैबलेट पाकर छात्र-छात्राएं गद्गद: रील नहीं बनानी, पढ़ना है और आगे बढ़ना है...
Thu, 29 Aug 2024 05:52 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:52 PM IST
सार
सीएम योगी से टैबलेट पाने के बाद ये दोनों काफी उत्साहित हैं। अंजली तोमर ने बताया कि मुख्यमंत्री से इतने नजदीक से मिलने का मौका मिला है, वह इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती, वह उनसे मिलकर काफी खुश है। इससे उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।
विज्ञापन
वितरण के बाद टैबलेट ऊपर करके दिखाते छात्र-छात्राएं
- फोटो : संवाद
विस्तार
टैबलेट से रील नहीं बनानी, पढ़ना है और आगे बढ़ना है। यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टैबलेट देते हुए दो छात्राओं अंजली तोमर और मधु चौधरी से कही।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में 1500 छात्र-छात्राओं को टैबलेट दिए गए। कुछ को मुख्यमंत्री ने मंच पर बुलाकर टैबलेट सौंपा। इनमें शामिल खैर कस्बा निवासी अंजली तोमर और दानगढ़ नगरिया निवासी मधु चौधरी खैर कन्या महाविद्यालय में एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। मुख्यमंत्री से टैबलेट पाने के बाद ये दोनों काफी उत्साहित हैं। अंजली तोमर ने बताया कि मुख्यमंत्री से इतने नजदीक से मिलने का मौका मिला है, वह इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती, वह उनसे मिलकर काफी खुश है। इससे उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।
विज्ञापन
मधु चौधरी ने बताया कि टैबलेट मिलने से पढ़ाई में काफी मदद मिलेगी। अब वह वैब सर्च के जरिए अपने कोर्स संबंधित जानकारी खोज सकती है। दीक्षा यादव निवासी गोंडा मोड़ ने भी यही कहा कि इसका इस्तेमाल रील बनाने में नहीं करेगी। पूजा निवासी लोधा, रुपेश कुमार बरौली, गुड्डू हाथरस भी टैबलेट पाकर उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन
रोजगार मेले में उमड़े अभ्यर्थी
नगला माली निवासी चांदनी और धनीपुर मंडी निवासी यशी नौकरी की आस में रोजगार मेले में पहुंची थी। उन्होंने इस पहल की सराहना की और बताया कि अभी ऑफर लेटर तो नहीं मिला है, लेकिन दो काउंटरों पर पंजीकरण कराया है। शिक्षक कॉलोनी निवासी नीलेश जूलॉजी से स्नातक कर रहे हैं। वह भी अपने भाई के तुषार के साथ रोजगार मेले में पहुंचे।तुषार ने इलेक्ट्रिक ट्रेड में आईटीआई से डिप्लोमा किया है। इन्होंने बताया कि तीन कंपनियों के काउंटर पर पंजीकरण कराया है। नीलेश ने बताया कि वह स्नातक कर रहे हैं, उनका अंतिम वर्ष है। कोशिश कर रहे हैं जॉब मिल जाए तो अपने पैरों पर खड़े होने का रास्ता मिल जाए।