फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Student dies due to bullet fired in AMU campus

AMU: यूनिवर्सिटी कैंपस में चली गोली, छात्र की मौत, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Sat, 01 Mar 2025 05:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 01 Mar 2025 05:34 PM IST
सार

एबीके यूनियन हाई स्कूल के पास छात्रों के दो पक्षों में झगड़े के दौरान एक छात्र ने दूसरे पर गोली चला दी। छात्र को मेडिकल कालेज ले जाया गया। वहां पर छात्र को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
Student dies due to bullet fired in AMU campus
मृतक छात्र मो. कैफ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

1 मार्च की दोपहर को करीब साढ़े तीन बजे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के यूनियन स्कूल के बाहर दो छात्र गुटों के बीच हुए टकराव में ग्यारहवीं के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने से पहले छात्र को चाकू मारा गया है। जमालपुर टूटी बाउंड्री के पास हुई यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के मूल में छात्र गुटों के बीच आपसी विवाद माना जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


क्वार्सी बाईपास स्थित धौर्रा अलीनगर के मो. नईम एएमयू में नलकूप ऑपरेटर हैं। उनके दो बेटों में सबसे बड़ा बेटा मो. कैफ (18) एएमयू के सैयद हामिद सीनियर सेकेंडरी स्कूल (प्लस-टू) में कॉमर्स 11वीं का छात्र था। सीओ अभय पांडेय के मुताबिक परिजनों ने बताया कि 1 मार्च दोपहर तीन बजे तक मो. कैफ घर पर ही था। इसी बीच किसी दोस्त का फोन आया और वह उसे घर के बाहर बाइक पर लेने पहुंच गया। 
विज्ञापन


वहां से कैफ अपने दोस्त के साथ सिविल लाइंस क्षेत्र में जमालपुर टूटी बाउंड्री के पास पहुंच गया। यहां पहले से ही इन लोगों के साथी खड़े थे। तभी दूसरे गुट के कुछ अन्य छात्र व पूर्व छात्र आ गए। इनमें टकराव के चलते जमकर मारपीट हुई। दोनों छात्र गुटों के बीच पहले से कोई विवाद चला आ रहा है।  इस दौरान किसी ने कैफ को पहले चाकू मारा। फिर वह बचने के लिए भागा तो यूनियन स्कूल के बाहर सामने से आए युवक ने पेट में गोली मार दी। इसके बाद हमलावर गुट भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस, सीओ तृतीय, प्रॉक्टोरियल टीम वहां आई। रोते-बिलखते परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच व सीसीटीवी देखना शुरू कर दिया है। सीओ के अनुसार अब तक की जांच में कुछ नाम सामने आए हैं। दो-तीन छात्रों को हिरासत में लिया गया है।

 

एएमयू के वर्तमान व पूर्व छात्रों के गुटों में जमालपुर टूटी बाउंड्री के पास हुए झगड़े में एक छात्र की हत्या हुई है। पोस्टमार्टम में उजागर होगा कि चाकू लगा या गोली। पेट पर सामने से जाहिरा चोट है। झगड़े की वजह अब तक आपसी रंगबाजी सामने आई है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की तलाश में टीमें लगी हैं। - मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed