फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Struggling to take mid day meal in Aligarh

अलीगढ़ में मिड डे मील लेने के लिए मची भगदड़, गर्म सब्जी के भगोने में गिरी बच्ची

Thu, 25 Jul 2019 05:11 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 25 Jul 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
Struggling to take mid day meal in Aligarh
झुलसी बच्ची - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के सासनी गेट थाना क्षेत्र के आगरा रोड स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में मिड डे मील दिए जाने के दौरान मची भगदड़। एक बच्ची गर्म सब्जी से भरे भगोने में गिर गई। 
विज्ञापन


बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई है। इसके साथ ही दो बच्चियां भी सब्जी के छींटे आने के कारण मामूली रूप से झुलसी हैं। गंभीर रूप से झुलसी बच्ची समरीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


अन्य दो बच्चियों का उपचार खिरनी गेट स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में कराकर उनको घर भेज दिया गया है। स्कूल प्रधानाचार्य पुष्पा रानी के अनुसार सुबह स्कूल में मिड डे मील के तहत आए केलों का वितरण हो रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान स्कूल में कोई बंदर घुस आए। बंदर ने बच्चों के हाथ में लगे केलों पर झपट्टा मारना शुरू किया। इससे बच्चों के बीच भगदड़ मच गई। इसी भगदड़ में एक बच्ची सब्जी से भरे भगोने में गिर गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed