फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Strong demand for setting up polling station in Salempur-Mandak

Aligarh News: सलेमापुर-मांदक में मतदान केंद्र बनाने की उठी पुरजोर मांग

Sun, 12 Apr 2026 02:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Strong demand for setting up polling station in Salempur-Mandak
टप्पल थाना क्षेत्र के गांव सलेमापुर और मांदक में मतदान केंद्र न होने से परेशान वहां के वाशिंदों ने गांव में नए मतदान केंद्र की मांग को लेकर एसडीएम से मुलाकात की। एसडीएम ने ग्रामीणों को नया मतदान केंद्र स्थापित कराने के लिए प्रक्रिया शुरू कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गांव के सचिन कुमार चौहान ने एसडीएम को बताया कि प्रत्येक चुनाव में गांव के लोग करीब दो किमी दूर सोरोला गांव में मतदान करने के लिए जाते हैं। केंद्र दूर होने के कारण मतदान प्रतिशत में कमी रह जाती है, जिसके चलते पिछले विधानसभा चुनाव में भी लोगों ने चुनाव बहिष्कार किया था। ग्रामीणों के आक्रोश पर विधायक सुरेंद्र दिलेर के आश्वासन पर ही लोगों ने मतदान किया था, लेकिन अभी तक नया मतदान केंद्र नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम शिशिर कुमार ने बताया कि गांव के लोगों की मांग पर खंड विकास अधिकारी टप्पल को समस्या की जांच कर आख्या देने के लिए कहा गया है। इसके आधार पर आगे की नियमानुसार प्रक्रिया की जाएगी। वहीं खंड विकास अधिकारी टप्पल विजय तिवारी का कहना है कि एसडीएम के आदेश पर मामले की जांच कर आख्या उन्हें भेज दी गई है। इससे पहले ग्रामीणों ने विधायक सुरेंद्र दिलेर को भी देवेश मालान एडवोकेट के नेतृत्व में गांव में नए मतदान केंद्र की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान हरिशंकर गौड़, डालचंद्र ठाकुर, रोहित अत्री, हरवीर वाल्मीकि, हुकुमा सूर्यवंशी, छत्तर सिंह, राजकुमार चौधरी, चंद्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed