फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Strict security arrangements regarding Friday namaz

जुमे की नमाज: मामू-भांजा तनाव को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सात स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात

Thu, 20 Jun 2024 10:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 20 Jun 2024 10:03 PM IST
सार

जुमे की नमाज के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक मजिस्ट्रेट हरेक गतिविधि पर नजर रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे और उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे।

विज्ञापन
Strict security arrangements regarding Friday namaz
नमाज - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ के मामू भांजा इलाके में घटना के बाद हुए तनाव के माहौल को लेकर शहर में सात स्थानों पर दो पालियों में पुलिस एवं प्रशासनिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जो हरेक गतिविधि पर नजर रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे और उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे। 21 जून को जुमा को लेकर भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। 

विज्ञापन

तैनाती
एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि मामू भांजा मीरूमल चौराहा पर प्रथम पाली में एडीए के ओएसडी अतुल आनंद, सीओ द्वितीय आरके सिसौदिया, दूसरी पाली में तहसीलदार कोल अवनीश कुमार एवं सीओ इगलास डॉ. कृष्णगोपाल, अब्दुल करीम चौराहा सब्जी मंडी पर एसीएम प्रथम आशुतोष कुमार एवं सीओ प्रथम अभय कुमार पांडेय, दूसरी पाली में एसडीएम कोल दिग्विजय सिंह, राजीव द्विवेदी सीओ खैर को तैनात किया गया है। फूल चौराहा पर एसीएम द्वितीय संजय मिश्रा, एएसपी अमृत जैन, दूसरी पाली में करतार सिंह राजस्व निरीक्षक, रंजन कुमार सीओ यातायात, बनिया पाड़ा कनवरीगंज डिप्टी कलेक्टर सुधीर सोनी, सीओ बरला सर्जना सिंह, दूसरी पाली में वीर सिंह सहायक नगर आायुक्त, सीओ छर्रा शंकर प्रसाद, मदारगेट मस्जिद एएसडीएम कोल मो. अमान, सीओ अतरौली मो. अकमल खान, दूसरी पाली में वीरेंद्र कुमार नायब तहसीलदार कोल, अपराध शाखा के निरीक्षक बीडी पांडेय, जयगंज में नायब तहसीलदार कोल रतन कुमार, प्रभारी निरीक्षक लोधा विपिन यादव, नरेश कुमार राजस्व निरीक्षक कोल, प्रभारी निरीक्षक खैर डीके सिसौदिया, सराय सुल्तानी में नायब तहसीलदार सत्येंद्र सिंह सिकरवार, एसआई रवि चंद्रवाल पुलिस लाइन, अशोक कुमार चौहान राजस्व निरीक्षक मोरथल, प्रभारी निरीक्षक आईजीआरएस शिशुपाल शर्मा को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed