फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Street lights turn on and off automatically

CCMS: दिन-रात नहीं जलती रहेंगी, अब खुद ही जलेंगी-बुझेंगी 64 हजार स्ट्रीट लाइटें, यूपी के अलीगढ़ में सबसे पहले

Tue, 26 Aug 2025 10:45 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 26 Aug 2025 10:45 AM IST
सार

64 हजार स्ट्रीट लाइटों को समय से जलाने और बुझाने के लिए करीब 1050 सीसीएमएस लगाए जाएंगे। यह प्रदेश का पहला नगर निगम होगा, जहां इस तरह की हाईटेक सुविधा उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
Street lights turn on and off automatically
स्ट्रीट लाइट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ महानगर में खंभों पर लगीं 64 हजार स्ट्रीट लाइटें अब खुद ही जलेंगी और बुझेंगी। इसके लिए 32 करोड़ रुपये से सेंट्रल कंट्रोल मॉनिटरिंग सिस्टम (सीसीएमएस) लगाए जाएंगे। यह सुविधा नवंबर से लागू होगी।

विज्ञापन


शहर के 90 वार्डों में करीब 64 हजार स्ट्रीट लाइटें हैं जो दिन-रात जलती रहती हैं। इससे बिजली का बिल तो बढ़ता ही है, साथ ही लाइटें भी खराब हो जाती हैं। नगर निगम को भी हर माह लाखों का नुकसान होता है। इस नुकसान से बचने और शहर में पथ प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने में लिए निगम ने सेंट्रल कंट्रोल मॉनिटरिंग सिस्टम (सीसीएमएस) लगाने की योजना बनाई है, जिससे स्ट्रीट लाइटों को स्वचालित और केंद्रीकृत रूप से नियंत्रित किया जा सकेगा।
विज्ञापन


64 हजार स्ट्रीट लाइटों को समय से जलाने और बुझाने के लिए करीब 1050 सीसीएमएस लगाए जाएंगे। यह प्रदेश का पहला नगर निगम होगा, जहां इस तरह की हाईटेक सुविधा उपलब्ध होगी। नवंबर से सभी स्ट्रीट लाइटों को सीसीएमएस से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि कंपनी को न केवल सिस्टम की स्थापना करनी होगी, बल्कि सात साल तक के लिए मरम्मत कार्य भी करना होगा। 98 फीसदी स्ट्रीट लाइटें जलना अनिवार्य है। ऐसा न होने पर कंपनी पर जुर्माना लगाया जाएगा। 12 घंटे के अंदर खराब लाइटें नहीं बदली गईं तो 50 रुपये प्रति घंटे जुर्माना लगेगा।

सीसीएमएस की विशेषताएं

  • आई ट्रिपल सी से जुड़ेंगे, होगी मॉनिटरिंग
  • स्ट्रीट लाइटों को रिमोट से नियंत्रित किया जा सकेगा।
  • स्ट्रीट लाइटें आवश्यकता के अनुसार जलेंगी और बंद होंगी।
  • बिजली की खपत में कमी आएगी।
  • किसी भी लाइट के खराब होने की स्थिति में तुरंत सूचना मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed