फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Stopped from giving exam in SV college, ruckus of students

Aligarh News: एसवी कॉलेज में परीक्षा देने से रोका, विद्यार्थियों का हंगामा

Thu, 13 Jul 2023 01:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Stopped from giving exam in SV college, ruckus of students
डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से संचालित बीए और बीएससी द्वितीय व तृतीय वर्ष की परीक्षा में बुधवार को विद्यार्थियों को बैठने नहीं दिया गया। इससे नाराज विद्यार्थियों ने हंगामा कर दिया। विद्यार्थियों ने पुनर्परीक्षा का परिणाम अपडेट न होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन




सुबह परीक्षा देने आए विद्यार्थियों को परीक्षा कक्ष में जाने से रोक दिया गया। इससे नाराज विद्यार्थी प्राचार्य कक्ष के बाहर नारेबाजी करने लगे और हंगामा करना शुरू कर दिया। इसकी खबर लगते ही कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. ब्रजेश सक्सेना सहित अन्य शिक्षक आ गए। उन्होंने विद्यार्थियों की दिक्कतें समझी। बीए और बीएससी के पुनर्परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने कहा कि पुनर्परीक्षा का परिणाम अपडेट न होने की दशा में परीक्षा देने से रोक दिया गया।
विज्ञापन




विद्यार्थियों ने कहा कि विवि प्रशासन को संबोधित ज्ञापन वाया कॉलेज प्राचार्य को सौंपा। उन्होंने कहा कि परिणाम अपडेट कराएं, वर्ना शुल्क वापस की जाए। कॉलेज प्रवक्ता डॉ. हरेंद्र गौड़ ने बताया कि प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों में ज्यादातर पुनर्परीक्षा में अनुत्तीर्ण थे। कुछ विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति विवि प्रशासन से लेने के बाद दे दी गई। उधर, अनुत्तीर्ण विद्यार्थी बृहस्पतिवार को विवि आगरा जाएंगे। उधर, प्रवेश पत्र को लेकर भी विद्यार्थी परेशान रहे। सुबह वेबसाइट से प्रवेश पत्र अपलोड कर परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed