फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   stone pelting on police team

डेयरी हटाने गई नगर निगम की टीम पर पथराव, एक कर्मचारी चुटैल

Sat, 08 Aug 2020 11:50 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
stone pelting on police team
सासनी गेट स्थित पंचनगरी में डेयरियों हटाने पहुंचे नगर निगम टीम और पुलिस का विरोध करते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
सासनी गेट क्षेत्र के पंचनगरी में शनिवार को डेयरी हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। खूंटे एवं हौद तोड़ने से नाराज लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। डेयरी संचालकों के समर्थन में सपा नेता अज्जू इशहाक के आने के बाद भीड़ के तेवर और उग्र हो गए। लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। बताया जाता है कि इस बीच ईट-पत्थर भी फेंके गए। इस बवाल में एक कर्मचारी चोटिल हो गया। सूचना पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट एवं एसीएम द्वितीय ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। इस मामले में सपा नेता अज्जू इशहाक, सचिन समेत 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। सिटी मजिस्ट्रेट ने डेयरी हटाने के लिए 15 अगस्त तक का समय दिया है।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम में महानगर में संचालित डेयरियों को शहर की सीमा से बाहर करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को सहायक नगर आयुक्त राज बहादुर सिंह के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने पंचनगरी और सराय हरनारायण में कार्रवाई की। पंचनगरी में टीम ने तीन डेयरियों में पशु बांधने के खूंटे व हौद तोड़ दिए। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे सपा नेता अज्जू इशहाक व सचिन यादव को देखकर भीड़ के तेवर उग्र हो गए। उन्होंने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस बीच अफवाह फैल गई कि कार्रवाई से आहत एक व्यक्ति को हृदयाघात हुआ है। बताते हैं कि इससे गुस्साए लोगों ने ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

इससे घबराए नगर निगम के अधिकारियों ने पुलिस, जिला प्रशासन व नगर आयुक्त को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार व अपर नगर मजिस्ट्रेट रंजीत सिंह ने स्थिति को नियंत्रण कर भीड़ को तितर-बितर कराया। साथ ही डेयरी संचालकों की मांग पर उनको 15 अगस्त तक डेयरी शिफ्ट करने की मोहल्लत दी। अपर नगर मजिस्ट्रेट रंजीत सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के पश्चात सोमवार से सभी डेयरी संचालक अपनी डेयरी सामान सहित शिफ्ट करेंगे और 15 अगस्त के पश्चात नगर निगम व जिला प्रशासन डेयरी शिफ्ट करने की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालकों को अंतिम मोहलत : सिटी मजिस्ट्रेट
सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम में डेयरी संचालकों को अंतिम मोहल्लत दी गई है। स्थानीय पार्षद व प्रधान संयुक्त रूप से डेयरी संचालकों से बात कर डेयरी शिफ्ट कराएंगे।
उच्च न्यायालय के आदेशों का होगा पालन
नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। डेयरी नगरीय सीमा से बाहर होंगी और इस कार्यवाई में बाधा डालने वालों के विरुद्ध नगर निगम विधिक रूप से सख्त से सख्त एक्शन लेगा।

उच्च न्यायालय व एनजीटी के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में की जा रही सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने पर सपा नेता अज्जू इशहाक, सचिन यादव समेत 12 लोगों के विरुद्ध सासनीगेट थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। - राज बहादुर सिंह, सहायक नगर आयुक्त

सासनी गेट स्थित पंचनगरी में डेयरियों हटाने पहुंचे नगर निगम टीम और पुलिस का विरोध करते लोग।

सासनी गेट स्थित पंचनगरी में डेयरियों हटाने पहुंचे नगर निगम टीम और पुलिस का विरोध करते लोग।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed