फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Stone - firing fiercely fun fur

मजाक में बखेड़ा.. जमकर पथराव-फायरिंग

Thu, 07 Jul 2016 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 Jul 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
Stone - firing fiercely fun fur
मजाक में बखेड़ा.. जमकर पथराव-फायरिंग - फोटो : महीपाल ‌सिंह
ईद से एक रोज पहले महानगर के संवेदनशील कालामहल इलाके में बुधवार शाम मामूली मजाक ने ऐसा बखेड़ा खड़ा कराया कि एक ही समुदाय के दो पक्षों में भिड़ंत के दौरान जमकर पथराव हुआ। हवाई फायरिंग व बोतलें तक चल गईं। इससे इलाके में भगदड़ के साथ तनाव का माहौल बन गया।
विज्ञापन

खबर पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और शहर में भी अफवाहें फैल गईं। पुलिस ने दोनों ओर से भिड़ रही पब्लिक को घेरकर खदेड़ा, तब जाकर स्थिति नियंत्रित हुई। पथराव इस कदर हुआ कि चंद मिनट में सड़क ईंट-पत्थरों से अट गई। इस भिड़ंत में तीन लोग जख्मी भी हुए, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और दोनों पक्षों को अपनी-अपनी तहरीर देने की हिदायत दी गई है। अन्यथा पुलिस अपनी ओर से मुकदमा दर्ज करेगी।
विज्ञापन

कोतवाली-सासनी गेट के बॉर्डर के मुसलिम आबादी वाले कालामहल पर एक मसजिद के बराबर नाई की दुकान है। यहां एक तरफ नाई समाज के लोग रहते हैं तो दूसरी ओर रंगरेज रहते हैं। वाकया शाम करीब पांच बजे का है, जब रंगरेज समाज से ताल्लुक रखने वाला अब्दुल सत्तार नाम का एक किशोर नाई की दुकान पर कटिंग व सेविंग कराने गया था। वहां उससे दुकान पर ही मौजूद दूसरे पक्ष के युवक मजाक कर रहे थे। इसी मजाक में सत्तार बुरा मान गया और उसने विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच सत्तार का बड़ा भाई रज्जाक वहां से निकला तो भाई का विवाद होते देख रुक गया। आरोप है कि रज्जाक के हस्तक्षेप पर दूसरे पक्ष ने मारपीट कर दी। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि बच्चे खेल रहे थे और रज्जाक पक्ष ने पहले मारपीट की। इसी बात पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। यहां वार्ता चल रही थी, तभी किसी ने पथराव शुरू कर दिया। बस इसी बात पर माहौल बिगड़ गया और फिर दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। बोतलें फेंकी गईं और कुछ राउंड हवाई फायरिंग भी हुई।
जयगंज को ऊपरकोट घास की मंडी से जोड़ने वाले इस रोड पर पथराव से भगदड़ व तनाव का माहौल बन गया। खबर पर घास की मंडी साइड से कोतवाली इंस्पेक्टर व जयगंज साइड से एसओ सासनी गेट पहुंच गए। साथ में क्यूआरटी व सीओ प्रथम व अपर नगर मजिस्ट्रेट भी आ गए। पुलिस ने दोनों ओर से भीड़ को ललकारते हुए खदेड़ना शुरू किया और गलियों में अंदर तक लठियाकर खदेड़ दिया। तब जाकर पथराव बंद हुआ। मगर इन चंद मिनटों में ही इस कदर पथराव हो चुका था कि सड़क बुरी तरह से पट गई।

पुलिस ने आनन-फानन पैरों से सड़क पर बिखरे पत्थरों को नालियों में गिराया। इसी बीच शहर व आसपास के इलाके में अफवाह फैल गई। पुलिस ने इस इलाके में आवाजाही रुकवा दी और लोगों को घरों में रहने की या अपने-अपने इलाके में रहने की हिदायत दे दी। बाद में मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed