{"_id":"6a09b754a894860d0d0e96dd","slug":"status-of-self-enumeration-in-aligarh-district-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Self-Enumeration: स्व-गणना अभियान में आई तेजी, अलीगढ़ में अब तक 23,400 परिवारों ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Self-Enumeration: स्व-गणना अभियान में आई तेजी, अलीगढ़ में अब तक 23,400 परिवारों ने कराया पंजीकरण
Sun, 17 May 2026 06:11 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 17 May 2026 06:11 PM IST
सार
स्व-गणना अभियान सात मई से शुरू हुआ था और 21 मई तक चलेगा। अब तक अलीगढ़ जनपद में 23400 परिवारों ने स्व-गणना पूरी कर ली। 18 मई से इस अभियान के लिए केवल चार दिन शेष रह जाएंगे।
विज्ञापन
नागरिक जनगणना पोर्टल पर स्व-गणना पर क्लिक कर होगी स्व-गणना
- फोटो : censusindia.gov.in आधिकारि वेबसाइट
विस्तार
जनगणना-2027 के तहत चल रहे स्वगणना अभियान में अब तेजी देखने को मिल रही है। अलीगढ़ जिले में अब तक 23,400 परिवारों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। 13 मई तक ऑनलाइन पंजीकरण की संख्या 8,356 थी, जो 15 मई को बढ़कर 16,397 हो गई।
विज्ञापन
स्वगणना अभियान सात मई से शुरू हुआ था और 21 मई तक चलेगा। 18 मई से इस अभियान के लिए केवल चार दिन शेष रह जाएंगे। डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि ब्लॉक और ग्राम स्तर पर चलाए जा रहे विशेष अभियान जनजागरूकता कार्यक्रम और लोगों की सक्रिय भागीदारी से यह प्रगति संभव हो सकी है। जो परिवार स्वगणना नहीं करेंगे, उनके पास बाद में प्रगणक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश स्तर की रैंकिंग में जिला अभी नीचे से दसवें स्थान पर है। जिला जनगणना अधिकारी व एडीएम वित्त राजस्व प्रमोद कुमार ने कहा कि यदि सभी नागरिक मिलकर प्रयास करें तो जनपद जल्द ही बेहतर स्थिति में पहुंच सकता है।
विज्ञापन