फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Status of filling SIR form in Aligarh division

SIR: अलीगढ़ मंडल में 11.16 लाख मतदाताओं ने नहीं भरे गणना प्रपत्र, अंतिम तिथि बढ़ी, मिली राहत

Fri, 12 Dec 2025 01:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 12 Dec 2025 01:31 PM IST
सार

अलीगढ़ मंडल में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 63.29 लाख है, लेकिन अभी तक केवल 52.13 लाख लोगों ने ही प्रपत्र भरे हैं। इन मतदाताओं को दोहरी प्रविष्टियां, स्थानांतरण और मृतक, अनुपस्थित (एएसडी) माना जा रहा है।

विज्ञापन
Status of filling SIR form in Aligarh division
एसआईआर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को अलीगढ़ मंडल में बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। मंडल के चारों जिलों में 11.16 लाख मतदाता अभी तक गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया से बाहर हैं। इन मतदाताओं को दोहरी प्रविष्टियां, स्थानांतरण और मृतक, अनुपस्थित (एएसडी) माना जा रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को निर्वाचन आयोग द्वारा नामित विशेष रोल प्रेक्षक निखिल गजराज ने मंडल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंडल में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 63.29 लाख है, लेकिन अभी तक केवल 52.13 लाख लोगों ने ही प्रपत्र भरे हैं।
विज्ञापन


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई समीक्षा में यह सामने आया कि मंडल के जिले निर्धारित लक्ष्य से पीछे हैं। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि पुनरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में दोहरी प्रविष्टियां, स्थानांतरण और मृतक नामों की पहचान की गई है, जिन्हें हटाने और नए पात्र मतदाताओं को जोड़ने का कार्य तेजी से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी विधानसभा क्षेत्रों में तेजी से काम किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से प्रपत्र भरवाने की प्रक्रिया में तेजी आई है। विशेष रूप से नए मतदाताओं के लिए फॉर्म-6 भरवाने पर जोर दिया जा रहा है। - संजीव रंजन, डीएम

Trending Videos

जिला - अपूर्ण गणना प्रपत्र वाले मतदाता
अलीगढ़- 5.21 लाख
एटा- 2.29 लाख
हाथरस- 1.85 लाख
कासगंज- 1.81 लाख

अपूर्ण गणना प्रपत्र हैं आयोग की चिंता
रोल प्रेक्षक निखिल गजराज ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छूटे हुए मतदाताओं तक पहुंचने के लिए तत्काल विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने दोहराया कि निर्वाचन आयोग शुद्ध, अपडेटेड और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

अंतिम तिथि बढ़ी, मिली राहत
एसआईआर अभियान में लक्ष्य से पीछे चल रहे प्रदेश की स्थिति को देखते हुए चुनाव आयोग ने गणना प्रपत्र भरने की अंतिम तिथि को 11 दिसंबर से बढ़ाकर 26 दिसंबर कर दिया है। इस अवधि विस्तार से अधिकारियों को छूटे हुए मतदाताओं तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। अब 16 दिसंबर को प्रस्तावित ड्राफ्ट सूची की जगह 31 दिसंबर को संशोधित मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। प्रेक्षक ने निर्देश दिया कि छूटे हुए मतदाताओं की सूची को जनप्रतिनिधियों, इंटरनेट मीडिया और स्थानीय स्तर पर व्यापक रूप से प्रसारित किया जाए। साथ ही, बीएलओ और बीएलए प्रत्येक बूथ पर समन्वय बैठकें आयोजित कर चिह्नीकरण और सत्यापन का कार्य पूरा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed