फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   State Secondary School Football Competition in Aligarh

यूपी से आएंगी 120 टीम: प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय फुटबाल प्रतियोगिता 6 से 11 सितंबर, आएंगे 2000 खिलाड़ी

Fri, 30 Aug 2024 12:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 30 Aug 2024 12:49 PM IST
सार

प्रतियोगिता में अंडर-14 में कस्तूरबा विद्यालय व तीन स्पोर्ट्स कॉलेज की बालिका, अंडर-17 व अंडर-19 में बालक व बालिका वर्ग की 120 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

विज्ञापन
State Secondary School Football Competition in Aligarh
अलीगढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम, डीएस इंटर कॉलेज और महाविद्यालय में 6 से 11 सितंबर तक 68 वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय फुटबाल प्रतियोगिता होने जा रही है। प्रदेश से 120 टीमों के 2000 खिलाड़ी अलीगढ़ में जुटेंगे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में अंडर-14 में कस्तूरबा विद्यालय व तीन स्पोर्ट्स कॉलेज की बालिका, अंडर-17 व अंडर-19 में बालक व बालिका वर्ग की 120 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता की तैयारियों के संबंध में डीएस इंटर कॉलेज में जिला क्रीड़ा समिति की बैठक हुई। डीआईओएस सर्वदानंद ने कहा कि प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए जिन्हें जिम्मेदारी दी गई है, वह सभी जुट जाएं। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता का संयोजक केपी सिंह प्रधानाचार्य सिद्धांत सिंह इंटर कॉलेज, सह संयोजक डॉ. विजेंद्र शर्मा प्रधानाचार्य श्रीलक्ष्मी राज इंटर कॉलेज गभाना व डॉ. मनीषा अग्रवाल प्रधानाचार्या चंपा अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज को बनाया गया है। बैठक में समिति के उपाध्यक्ष डॉ. विपिन कुमार वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष डॉ. अनूप शर्मा, नीति सिंह, डॉ. कौशलेंद्र यादव. डॉ. संजय सिंह, डालेश कांकरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed