{"_id":"5e07c1eb8ebc3e880d69c479","slug":"ssp-s-family-targeted-on-amu-ruckus-three-sued","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू बवाल पर एसएसपी के परिवार को निशाना बनाया, तीन पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू बवाल पर एसएसपी के परिवार को निशाना बनाया, तीन पर मुकदमा
Sun, 29 Dec 2019 02:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अभिषेक शर्मा, अलीगढ़
अभिषेक शर्मा, अलीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 29 Dec 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
amu protest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 दिसंबर को एएमयू के छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर एसएसपी आकाश कुलहरि को परिवार सहित निशाना बनाए जाने और अल्लाह से उनको परिवार सहित नेस्तनाबूद करने की दुआ मांगे जाने का प्रकरण सामने आया है।
विज्ञापन
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर इस तरह की पोस्ट वायरल होने का पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने संज्ञान लिया है और सिविल लाइंस थाने में आईटी एक्ट के तहत तीन (फेसबुक आईडी) पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया सेल के एसआई समरपाल सिंह की ओर से आईटी एक्ट की धारा-67 के तहत दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया कि फेसबुक आईडी फैजान हाशमी के लिंक द्वारा अपनी फेसबुक आईडी से एसएसपी अलीगढ़ आकाश कुलहरि के परिवार के फोटो के साथ यह लिखकर पोस्ट किया है कि ‘आकाश कुलहरि एसएसपी, जिसने भी यह आदेश दिए हैं (एएमयू में पुलिस प्रवेश के संबंध में), अल्लाह इनके पूरे परिवार को नेस्तनाबूद करे’।
विज्ञापन
इस पर फेसबुक आईडी अमी जावेद द्वारा लिखा गया है ‘आमीन’। फेसबुक आईडी सोएब अली हाशमी द्वारा लिखा गया है कि ‘भाई ये लोग रोते बहुत जल्दी हैं’। इसके बाद फेसबुक आईडी फैजान हाशमी द्वारा ‘जो भी हो, इनके साथ वैसा जो ये हमारे साथ करते हैं गोली के बदले गोली’ टिप्पणी की गई है।
मुकदमे के अनुसार इस तरह की टिप्पणी अनुचित है। सिविल लाइंस थाने में दर्ज मुकदमे की जांच शुरू करा दी गई है और आरोपियों को आईपी एड्रेस के जरिये चिह्नित करने का प्रयास जारी है। साथ में फेसबुक मुख्यालय को पत्र भेजकर इनके विषय में जानकारी जुटाई जा रही है। एसएसपी आकाश कुलहरि इतना ही कहते हैं कि प्रकरण में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। बाकी जांच में जो सामने आएगा, कार्रवाई की जाएगी।