फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Spreading garbage will now be expensive

Aligarh News: कचरा फैलाना अब पड़ेगा महंगा

Fri, 03 Feb 2023 09:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:44 AM IST
विज्ञापन
Spreading garbage will now be expensive
महानगर में आने वाले दिनों में सड़क, बाजार, गली और मोहल्ले में कचरा फैलाना अब भारी पड़ेगा। इसके लिए संवाद सहयोग के बाद जुर्माना लगाया जाएगा। कचरा फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए नगर निगम एक फोर्स बनाएगा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया कि नगर निगम गंदगी और कचरा फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेगा। इसलिए लोग स्वच्छता के प्रति अपना दृष्टिकोण बदलें। नगर आयुक्त ने कहा कि अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में फोर्स का गठन होगा। नगर निगम प्रवर्तन विभाग में काम करने वाले सेवानिवृत्त सेना के अधिकारी इंदौर के सफाई मॉडल की जानकारी करने के बाद इसे कड़ाई से लागू कराएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए रोजाना सुबह 10 बजे तक कचरा नगर निगम के नियत स्थान और कूड़ेदान में डालें। 10 बजे के बाद ऐसा न करने वालों के विरुद्ध रोजाना जुर्माना लगाया जाएगा। गंदगी और कचरा फैलाने वालों की इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed