फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Spreading dirt at stations became expensive recovery of more than 11 lakhs

Aligarh News: स्टेशनों पर गंदगी फैलाना पड़ गया महंगा, 11 लाख से ज्यादा की वसूली, अलीगढ़ में पकड़े 165 वेंडर

Mon, 20 Mar 2023 11:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 20 Mar 2023 11:42 PM IST
सार

अलीगढ़, इटावा, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, विंध्याचल, फिरोजाबाद, खुर्जा, फतेहपुर, मानिकपुर, टूंडला आदि स्टेशनों पर भी गंदगी फैलाने के आरोप में यात्रियों से जुर्माना वसूला गया। फिलहाल पूरे प्रयागराज मंडल में इस अवधि में 10,437 लोगों  के खिलाफ कार्रवाई कर 11.45 लाख रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। 

विज्ञापन
Spreading dirt at stations became expensive recovery of more than 11 lakhs
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ रेल प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में रेलवे प्रशासन द्वारा प्रयागराज मंडल के स्टेशनों पर गंदगी फैलाने वालों से लाखों रुपये का जुर्माना वसूला गया है। फरवरी 23 तक 11.45 लाख रुपये का जुर्माना रेलवे द्वारा वसूला जा चुका है।

विज्ञापन


गंदगी फैलाने के आरोप में प्रयागराज मंडल के कानपुर सेंट्रल में सर्वाधिक 3887 यात्रियों को अप्रैल 22 से फरवरी 23 की अवधि में पकड़ा जा चुका है। यहां ऐसे यात्रियों से 4.39 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस मामले प्रयागराज जंक्शन मंडल में दूसरे स्थान पर है। यहां बीते 11 माह के दौरान गंदगी करने वाले 2759 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई कर 2.85 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। 
विज्ञापन


इसी तरह अलीगढ़, इटावा, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, विंध्याचल, फिरोजाबाद, खुर्जा, फतेहपुर, मानिकपुर, टूंडला आदि स्टेशनों पर भी गंदगी फैलाने के आरोप में यात्रियों से जुर्माना वसूला गया। फिलहाल पूरे प्रयागराज मंडल में इस अवधि में 10,437 लोगों  के खिलाफ कार्रवाई कर 11.45 लाख रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2689 अवैध वेंडर पकड़े गए , अलीगढ़ में 165  
प्रयागराज मंडल में अवैध वेंडरों की धरपकड़ में इस बार उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। अप्रैल 22 से फरवरी 23 की अवधि में प्रयागराज, कानपुर समेत मंडल के प्रमुख स्टेशन एवं ट्रेनों से कुल 2689 अवैध वेंडर पकड़े गए। इनसे 36.95 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस अवधि में कानपुर में 699, प्रयागराज में 494, अलीगढ़ में 165 , इटावा जंक्शन पर 66 अनधिकृत वेंडरों  को पकड़ा कर आरपीएफ को सौंपा गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed