फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   sports men of up police wins silver medal

Aligarh News: पुलिसकर्मी शुभम नागर ने कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

Wed, 07 Oct 2026 03:14 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 03:14 PM IST
विज्ञापन
sports men of up police wins silver medal
पुलिसकर्मी शुभम नागर को सम्मानित करते एसएसपी नीरज कुमार जादौन स्रोत पुलिस
एसएसपी ने 10 हजार रुपये देकर किया सम्मानित, कोच मोनिका शर्मा को भी मिला पुरस्कार
विज्ञापन


अलीगढ़। 75वीं अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता 2026-27 में अलीगढ़ पुलिस के आरक्षी शुभम नागर ने रजत पदक जीतकर जिले और उत्तर प्रदेश पुलिस का नाम रोशन किया। 23 से 27 सितंबर तक हरियाणा के मधुबन, करनाल में आयोजित प्रतियोगिता में शुभम ने आर्म रेसलिंग के पुरुष 100 किलोग्राम भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की।

शुभम की सफलता पर एसएसपी अलीगढ़ ने उन्हें बधाई देते हुए 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने शुभम को भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस लाइन में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने वाली महिला मुख्य आरक्षी एवं कोच मोनिका शर्मा को भी सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को तैयार करने और पुलिस स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक दिलाने में उनके योगदान के लिए एसएसपी ने पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed