फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Spiritual satsang, Holi of flowers in the name of Kanhaiya, five evenings

Aligarh: भुवनेश्वरी देवी ने निकाली प्रभात फेरी, रूहानी सत्संग पांच शाम कन्हैया के नाम में हुई फूलों की होली

Sun, 24 Dec 2023 09:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 24 Dec 2023 09:33 PM IST
सार

रूहानी सत्संग पांच शाम कन्हैया के नाम के समापन पर 24 दिसंबर को फूलों की होली हुई। भुवनेश्वरी देवी ने गुरुदेव को नमन करते हुए कहा कि सत्संग में आपने जो सुना है, वो सत्य है। परमात्मा से अपने मन की डोर को जोड़िए, क्योंकि परमात्मा के बिना जीवन में कुछ संभव नहीं है।

विज्ञापन
Spiritual satsang, Holi of flowers in the name of Kanhaiya, five evenings
भुवनेश्वरी देवी पर फूलों की होली - फोटो : स्वयं

विस्तार

अलीगढ़ के छर्रा में चल रहे  रूहानी सत्संग पांच शाम कन्हैया के नाम का समापन हो गया। प्रात:बेला में भुवनेश्वरी देवी ने प्रभात फेरी निकाली। गोशाला में पहुंचकर गायों को चारा व गुड़ खिलाया। शिव मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। 

विज्ञापन

विज्ञापन


रूहानी सत्संग पांच शाम कन्हैया के नाम के समापन पर 24 दिसंबर को फूलों की होली हुई। भुवनेश्वरी देवी ने गुरुदेव को नमन करते हुए कहा कि सत्संग में आपने जो सुना है, वो सत्य है। परमात्मा से अपने मन की डोर को जोड़िए, क्योंकि परमात्मा के बिना जीवन में कुछ संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जब राजा परीक्षित को मृत्यु का भय सताने लगा तो मुक्ति दिलाने के लिए सुखदेव जी को बुलाया गया। जैसे ही सुखदेव जी परीक्षित के समक्ष पहुंचे तो सभी देवतागण अपना अमृत का कलश लेकर आ गए। देवतागण सुखदेव जी से कथा अमृत मांग रहे थे, इस पर सुखदेव ने कहा कि अगर भाव से सुनोगे, तो कथा से अमृत प्राप्त होगा। संतों की वाणी को अपने मन में ग्रहण करो, धारण करो। अमृत कथा मात्र से ही मनुष्य का कल्याण हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भक्त

भुवनेश्वरी देवी ने कहा कि जब हम सत्संग से निष्ठा के साथ जुडे रहते हैं तो जीवन में शांति आती है। भजनों ने श्रोतागणों को झूमने, नृत्य करने पर मजबूर दिया। समापन दिन पर भाजपा विधायक ठा. रवेंद्रपाल सिंह एवं सतगुरू सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारीगणों ने पुष्पों की होली खेली। सत्संग में पूर्व चेयरमैन हरिश्चन्द्र गुप्ता, लालू महाजन, नवनीत माहेश्वरी, सुमित माहेश्वरी, पंकज माहेश्वरी, नितिन गुप्ता, सचिन गुप्ता, राजीव गुप्ता, राकेश गर्ग, ठा. अनुप्रताप सिंह, राजेश गुप्ता बाबा, संजीव महाजन, गगन गुप्ता, दीपक शर्मा, राजू गुप्ता, अजीत गुप्ता, श्रीकृष्ण माहेश्वरी, अतुल शर्मा, विक्की शर्मा आदि मौजूद थे।

प्रात: लगभग पांच बजे स्वामी भुवनेश्वरी देवी महाराज के साथ श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरी निकाली। जवाहर चौक से श्रद्धालुओं ने इसकी शुरूआत की। मुख्य मार्ग बड़ा बाजार, अलीगढ़, कुम्हारान से होते हुए प्रभात फेरी वापस जवाहर चौक पहुंची। यहां आतिशबाजी करने के साथ, पुष्प वर्षा की गई। दोपहर लगभग 12 बजे स्वामी भुवनेश्वरी देवी महाराज ने कृषि उत्पादन मंडी समिति स्थित गोशाला में पहुंचकर गायों को चारा व गुड़ खिलाया। शिव मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। प्रभात फेरी में मुकेश महाजन, राजीव गुप्ता, राजू गुप्ता, नितिन गुप्ता, विष्णु गुप्ता, नंप अध्यक्षा सपना गुप्ता, लालू महाजन, सलिल गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, अतुल गुप्ता, अनमोल गुप्ता, रिषभ गुप्ता, सचिन गुप्ता आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed