फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Special campaign till March 31 to catch destitute cattle

Aligarh News: निराश्रित गोवंश को पकड़ने के लिए 31 मार्च तक विशेष अभियान, पकड़ कर भेजे जाएंगे गोशाला

Tue, 28 Mar 2023 02:05 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 28 Mar 2023 02:05 AM IST
सार

गभाना, अतरौली, इगलास, खैर एवं कोल तहसील में वृहद गो संरक्षण केंद्रों की स्थापना की गई है। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में घूम रहे निराश्रित गोवंश को राजस्व विभाग, नगर निगम, पशुपालन विभाग, ग्राम पंचायत एवं आमजन के सहयोग से निकटतम गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Special campaign till March 31 to catch destitute cattle
गोवंश इधर-उधर घूमता हुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ शहर से लेकर देहात तक सड़कों और रास्तों पर घूम रहे निराश्रित गोवंशों को गोशाला भेजा जाएगा। इसके लिए 31 मार्च तक विशेष अभियान चलेगा। प्रशासन की तरफ गठित कमेटी इनको पकड़वाएगी। निराश्रित गोवंश फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। जिले में कुल 125 सरकारी गोशालाएं हैं। इनमें करीब 45 हजार से अधिक निराश्रित गोवंश हैं। 

विज्ञापन


सरकार इन गोवंश के चारा-पानी के लिए रोजाना 30 रुपये प्रति गोवंश का खर्चा देती हैं। गांव, देहात की गोशालाओं की देखरेख का जिम्मा ग्राम पंचायतों को एवं नगर पंचायत में नगरीय निकाय के पास है। जिले की अधिकांश गोशालाओं में अव्यवस्थाएं हैं। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने जिले की हर गोशाला के लिए एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति है। 
विज्ञापन


अफसरों को जिम्मेदारी दी गई है कि वह नियमित रूप से गोशालाओं में भ्रमण कर चारा, भूसा, पानी, साफ-सफाई आदि की समुचित व्यवस्था का भी ध्यान रखें। अगर कहीं कोई खामी है तो इसकी रिपोर्ट पशुपालन विभाग को सौंप दें। शासन ने बेसहारा पशुओं की समस्या के निदान के लिए गोआश्रय स्थलों को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गभाना, अतरौली, इगलास, खैर एवं कोल तहसील में वृहद गो संरक्षण केंद्रों की स्थापना की गई है। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में घूम रहे निराश्रित गोवंश को राजस्व विभाग, नगर निगम, पशुपालन विभाग, ग्राम पंचायत एवं आमजन के सहयोग से निकटतम गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित कराया जा रहा है। -डॉ. बीपी सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed