फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Special Ardas for Indians stranded in Afghanistan

अलीगढ़ः अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों के लिए विशेष अरदास की गई

Wed, 18 Aug 2021 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Special Ardas for Indians stranded in Afghanistan
अफगानिस्तान में भारतीयों की सलामती को लेकर चिंता जताते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होने के बाद वहां के शहर काबुल के गुरुद्वारे में शरण लिए 270 से अधिक सिख समुदाय के लोगों और अन्य भारतीयों को लेकर यहां के सिख समुदाय ने चिंता जताई है। सरदार जसपाल सिंह सचदेवा कहते हैं कि भारत सरकार को काबुल में फंसे लोगों की सुनिश्चित वतन वापसी के लिए प्रयास करने होंगे। उन्होंने बताया कि शरण लिए भारतीयों की कुशलता के लिए मंगलवार को बैकुंठ नगर गुरुद्वारे में विशेष प्रार्थना सभा भी की गई।
विज्ञापन

सभा में शामिल पार्षद सरदार भूपेंद्र सिंह टुटेजा ने कहा कि जिस प्रकार भारत सरकार अफगानिस्तान में फंसे सिख समुदाय के लोगों और अन्य भारतीयों को निकालने के लिए प्रयास कर रही है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जिस तरह तालिबान अफ़गानिस्तान में हथियार, हिंसा और लोगों में दहशत फैला रहा है, वह उसकी निंदा करते हैं। सभा के प्रधान सरदार हरविंदर सिंह ने कहा कि मानवता को ध्यान में रखते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को चाहिए कि वह मूकदर्शक न बना रहे। सभ्य समाज में इसको बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। गुरुद्वारे में शाम को सभी लोगों की सलामती के लिए विशेष अरदास की गई। इसमें सचिव साहब सिंह, ज्ञानी गुरमीत सिंह, सरदार अवतार सिंह, राजवीर सिंह, कुलदीप सिंह, हरपाल सिंह, राजपाल सिंह, अमृत सिंह, प्रितपाल कौर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed