{"_id":"586ea5714f1c1b005215b5bc","slug":"spaiyon-60-affidavit-given-in-favor-of-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने सीएम के पक्ष में 60 शपथ पत्र दिए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने सीएम के पक्ष में 60 शपथ पत्र दिए
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Fri, 06 Jan 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
सपाइयों ने सीएम के पक्ष में 60 शपथ पत्र दिए
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा गुरुवार को बुलाई गई विधायकों और एमएलसी की बैठक में अलीगढ़ से तीनों विधायक शामिल हुए। जिसमें शहर से जफर आलम, अतरौली से वीरेश यादव और छर्रा विधानसभा से ठा. राकेश सिंह मौजूद रहे। तीनों विधायकों ने सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन में हुए फैसले के तहत सीएम अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने में अपनी सहमति का शपथ पत्र दे दिया हैै। इसी लिए ही इस बैठक को बुलाया गया था।
इसके साथ ही अलीगढ़ से राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए 60 लोगों ने अपने आस्था शपथ पत्र सीएम के पक्ष में देने शुरू कर दिए हैं। जिलाध्यक्ष अशोक यादव के सासनीगेट स्थित आवास पर गुरुवार शाम को लगभग 50 शपथ पत्र एकत्र हो गए। शपथ पत्रों को तैयार कराने की जिम्मेदारी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष आशीष मोहन यादव को सौंपी गई थी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बाकी दस लोगों के शपथ पत्र भी शुक्रवार तक तैयार हो जाएंगे।
ये लोग फिलहाल बाहर हैं और उन्हें अविलंब बुलाया गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोल विधायक से शपथ पत्र नहीं मांगा गया है। बाकी तीनों विधायकों ने लखनऊ में ही अपने शपथ पत्र दे दिए हैं। ये शपथ पत्र नौ जनवरी को चुनाव आयोग में प्रस्तुत किए जाएंगे। इन सभी पत्रों को 8 जनवरी तक लखनऊ भेज दिया जाएगा। इधर, लखनऊ में डटे कोल विधायक हाजी जमीरउल्लाह मुलायम सिंह यादव के खेमे से हटे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि नेता जी के आदेश पर वह नौ जनवरी को चुनाव आयोग पहुंचेंगे और नेता जी के पक्ष में ही अपनी आस्था व्यक्त करेंगे।
विज्ञापन
मुलायम के प्रत्याशियों ने सीएम के पक्ष में दिए शपथ पत्र
अलीगढ़। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की सूची में प्रत्याशी बनाए गए खैर से प्रशांत वाल्मीकि, इगलास से कन्हैया लाल दिवाकर और बरौली से सुभाष लोधी ने भी सीएम अखिलेश यादव के पक्ष में अपना शपथ पत्र दिया है। जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने इसकी पुष्टि की है।
पूर्व कबीना मंत्री ख्वाजा हलीम संग 60 नेता सीएम के साथ
अलीगढ़। अलीगढ़ से राष्ट्रीय सम्मेलन में 60 नेता शामिल हुए थे जो राष्ट्रीय सम्मेलन के सदस्य हैं। इनमें से सपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल पूर्व कबीना मंत्री ख्वाजा हलीम भी सीएम अखिलेश यादव के साथ हो गए हैं। शपथ पत्र देने वालों में पूर्व कबीना मंत्री ख्वाजा हलीम, जिलाध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू, पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इसहाक, पूर्व विधायक खैर चौ. जगवीर सिंह, चौ. रामवती सिंह, सपा महिला सभा की पूर्व जिलाध्यक्ष डा. गुलस्तिाना, सपा अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष इंद्रपाल वर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष कृपाल सिंह यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुकेश माहेश्वरी, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राकेश गुप्ता साईं, अतिपाल सिंह यादव, पूर्व जिला महासचिव राजीव यादव, जिला उपाध्यक्ष शान मियां, महिला सभा की पूर्व जिला अध्यक्ष नौरीन खां, सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के पूरनमल प्रजापित, आशीष मोहन यादव, मनीष शर्मा, यूथ बिग्रेड के प्रदेश उपाध्यक्ष पप्पू प्रधान, सूरज पाल राणा, व्यापार प्रकोष्ठ रवि वार्ष्णेय, जिला प्रवक्ता सुशील गौड़, सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह, श्यौराज सिंह जादौन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता सहित लगभग 50 नेता शामिल हैं।