{"_id":"57699f454f1c1bb571b48453","slug":"sp-worker-slapped-the-soldier-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने सपा कार्यकर्ता को थप्पड़ मारा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने सपा कार्यकर्ता को थप्पड़ मारा, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना देहली गेट में एक सिपाही ने सपा नेता अबरार महान के थप्पड़ मार दिया, जिसको लेकर हंगामा खड़ा हो गया। सिपाही ने सपा नेता का फोन छीन लिया। बाद में किसी तरह मामले को साधा गया और शांत किया गया। सपा नेता ने कहा है कि थप्पड़ मारने वाले सिपाही को उन्होंने माफ कर दिया है।
सपा नेता और नगर विधायक जफर आलम के काफिले में रहने वाले अबरार महान ने बताया कि उनके एक कारोबारी ताल्लुकाती की फैक्ट्री पर कुछ लोग आकर हमलावर तेवर दिखाने लगे। यह देखकर कारोबारी ने अपने आप को अपनी ही फैक्ट्री में बंद कर लिया और मुझे फोन कर दिया।
मैंने कहा कि इस बात की सूचना 100 नंबर पर दे दो। सूचना देने के बाद थाना देहली गेट की पुलिस की जीप भी मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को थाने ले आई। अबरार महान ने बताया कि वह खुद भी स्कूटर लेकर थाने पर पहुंचे।
विज्ञापन
थाने पर जीप से उतारते समय सिपाही ने कारोबारी के साथ अभद्रता कर दी। इसका जब थाने पहुंचे अबरार महान ने विरोध किया तो सिपाही ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उन्होंने फोन से जब इसकी जानकारी विधायक जफर आलम को देनी चाही तो सिपाही ने फोन छीन लिया। बाद में किसी तरह दूसरे के फोन से घटना की जानकारी विधायक कार्यालय पर दी। वहां से कुछ अन्य लोग थाने आए। बाद में फिर किसी तरह समझा कर मामला शांत किया गया। अबरार महान ने कहा है कि मैंने अपने साथ अभद्रता करने वाले सिपाही को माफ कर दिया है।