फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SP reconciliation or night, it's now 'aar ya paar'

सपा में सुलह हो या रार, अब हो जाए ‘आर या पार’

Tue, 10 Jan 2017 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Tue, 10 Jan 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
SP reconciliation or night, it's now 'aar ya paar'
SP reconciliation or night, it's now 'aar ya paar' - फोटो : Dig Vishal
समाजवादी पार्टी के कुनबे में आला स्तर पर चल रहे अलगाव और सुलह की कोशिशों के बीच चुनाव की तैयारियों में जुटे दावेदारों और प्रत्याशियों के बीच बेहद ऊहापोह की स्थिति है। उनका मानना है कि वह सहज तभी रह सकेंगे जब जो ‘होना’ है वह ‘हो’ जाए और तस्वीर साफ हो जाए।
विज्ञापन

‘आर या पार’ के बाद वह उन स्थितियों के अनुसार अपनी रणनीति तय कर सकेंगे। दूसरी ओर कुछ सपाइयों को पूरी उम्मीद है कि जल्द से जल्द मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव के बीच सुलह हो जाएगी और चुनाव चिह्न को लेकर चल रही उठापटक भी थम जाएगी। सोमवार को ऐसी ही उम्मीदों से हौसला पाए सपाइयों की  बैठक विधायक जफर आलम के जेल रोड स्थित कैंप कार्यालय पर हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं के ठंडे पड़ रहे मनोबल को बढ़ाने की कवायद की गई। 
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष अशोक यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव आयोग के दिशा निर्देशानुसार चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। तय किया गया है कि 76 शहर विधान सभा से सपा प्रत्याशी व नगर विधायक विधायक जफर आलम आगामी 22 जनवरी (रविवार) के दिन सुबह 10 बजे नुमाइश ग्राउंड से चलकर कलेक्ट्रेट पर अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव जीतने के बाद जो सम्मान आपको मिलेगा वो 5 वर्ष आपके काम आएगा।
हर कार्यकर्ता अपने को जफर आलम समझकर चुनाव को जिताने का काम करे।
नगर विधायक जफर आलम ने सभी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारा चुनाव पहले चरण में होने के कारण बहुत कम समय मिला है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अपना वजन किसी से कम न समझें। संचालन अब्दुल हमीद घोषी ने किया।

इस अवसर पर सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता, कृपाल सिंह यादव, मुजफ्फर सईद, केएम गुप्ता, रवि शंकर वार्ष्णेय, पूरन मल प्रजापति, नौरीन खान, जावेद अजीज, सीपी.सिंह बघेल आदि मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed