फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SP MP Ramji Lal Suman is in Aligarh today

Aligarh : सपा सांसद रामजीलाल सुमन आज अलीगढ़ में, पुलिस-प्रशासन सतर्क; नगला कलार में यू-ट्यूबर्स से मिलेंगे

Fri, 02 May 2025 12:19 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 02 May 2025 12:19 AM IST
सार

लोधा क्षेत्र में पिछले दिनों यू-ट्यूबर छविकांत, राहुल व प्रदीप को पीटा गया था। आरोप है कि उन्हें जय भीम बोलने पर पीटा गया। प्रदेशाध्यक्ष के निर्देश पर सुमन की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल इन युवकों के आवास नगला कलार पर आ रहा हैं।

विज्ञापन
SP MP Ramji Lal Suman is in Aligarh today
सपा सांसद रामजी लाल सुमन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा सांसद रामजीलाल सुमन आज अलीगढ़ आ रहे हैं। 27 अप्रैल को उनके बुलंदशहर जाते समय हुए घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क है। पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। सपाई भी उन्हें मडराक टोल से लेकर आएंगे।

विज्ञापन


लोधा क्षेत्र में पिछले दिनों यू-ट्यूबर छविकांत, राहुल व प्रदीप को पीटा गया था। आरोप है कि उन्हें जय भीम बोलने पर पीटा गया। प्रदेशाध्यक्ष के निर्देश पर सुमन की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल इन युवकों के आवास नगला कलार पर आ रहा है।
विज्ञापन


प्रतिनिधि मंडल में उनके अलावा सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर, महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी, सपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती, प्रदेशाध्यक्ष संतोष जाटव, पूर्व विधायक जफर आलम, वीरेश यादव, जिला महासचिव मनोज यादव व शहर विधानसभा अध्यक्ष मो. साजिद को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके आगमन का कार्यक्रम जिला प्रशासन को मिल गया है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए जा रहे हैं। सपाइयों ने उनके मडराक टोल पर स्वागत की योजना बनाई है।

Mau News: सपा राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पर हुए हमले के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन
इधर, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें कुछ संगठनों के नाम उल्लेखित कर कहा जा रहा है कि सुमन को जानबूझकर साजिश के तहत अलीगढ़ भेजा जा रहा है। इसलिए हम उनके मंसूबों को नाकाम करते हुए किसी तरह का विरोध-प्रदर्शन नहीं करेंगे। प्रशासन भी अपनी ओर से सुरक्षा का ध्यान रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed