{"_id":"57deeaf64f1c1b4f63a82a20","slug":"sp-metropolitan-ajju-ishaq-president-resigns","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा महानगर अध्यक्ष अज्जू इसहाक का इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा महानगर अध्यक्ष अज्जू इसहाक का इस्तीफा
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Mon, 19 Sep 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
सपा महानगर अध्यक्ष अज्जू इसहाक का इस्तीफा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी में चाचा और भतीजे के बीच हुई उठापठक स्थानीय स्तर पर पहला असर महानगर अध्यक्ष अज्जू इसहाक के इस्तीफे के रूप में देखने में आया है। स्वयं अज्जू इसहाक ने अमर उजाला से हुई बातचीत में इस्तीफा दिए जाने की खबर की पुष्टि की है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सपा का प्रदेश अध्यक्ष पद ले लेने के चलते महानगर अध्यक्ष ने अपना इस्तीफा सौंपा है। रविवार को लखनऊ पहुंचकर पार्टी कार्यालय पर उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया। कयास लगाए जा रहे हैं कि कुछ अन्य पदाधिकारी भी संगठन की जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे सकते हैं।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बेहद करीबी समझे जाने वाले अज्जू इसहाक सपा का युवा चेहरा हैं। संगठन में वह अहम भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री से उनकी नजदीकी कई मौकों पर सामने आई। जब कासिमपुर पावर हाउस में मुख्यमंत्री ने नई ईकाई का शिलान्यास किया तो उसी दौरान अज्जू इसहाक के परिवार के सदस्यों से विशेष मुलाकत की।
विज्ञापन
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने दूसरे देशों में वहां की नगरीय विकास की स्थिति को समझने के लिए अज्जू को विदेश भेजा।
लखनऊ में भी अज्जू सीएम के संपर्क में रहते। विधायक न होते हुए भी उनकी स्थिति सीएम के समक्ष विधायक से कम नहीं थी। यही कारण है कि संगठन की जिम्मेदारी अखिलेश से वापस ले लेने के चलते अज्जू ने भी संगठन की जिम्मेदारियों से स्वयं को अलग कर लिया। हांलाकि उन्होंने कहा कि वह सपा के कार्यकर्ता और समाजवादी सिपाही बनकर काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वह नई स्थितियों में सहजता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर पाएंगे।