फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SP candidate Bijendra Singh will go to High Court

किस्मत और न्याय की हुई हार: हाईकोर्ट जाएंगे सपा प्रत्याशी बिजेंद्र, 23-30 राउंड मतगणना में गड़बड़ी का आरोप

Fri, 07 Jun 2024 12:28 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 07 Jun 2024 12:28 AM IST
सार

अलीगढ़ से हारे सपा प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह ने पत्रकारों से कहा कि लोकसभा चुनाव जनता, मतदाता नहीं हारे, बल्कि यहां उनकी किस्मत और न्याय को मात मिली है। बेईमानी की गई है। वह साक्ष्य जुटाने में जुट रहे हैं और हाईकोर्ट में जाएंगे।

विज्ञापन
SP candidate Bijendra Singh will go to High Court
पत्रकारों से वार्ता करते सपा प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

लोकसभा चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे बिजेंद्र सिंह ने कहा कि वह चुनाव नहीं हारे, बल्कि किस्मत और न्याय की हार हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएमओ और बड़े नेताओं के दबाव में जिले के अधिकारी थे। 

विज्ञापन


6 जून को उन्होंने पत्रकारों से कहा कि लोकसभा चुनाव जनता, मतदाता नहीं हारे, बल्कि यहां उनकी किस्मत और न्याय को मात मिली है। बेईमानी की गई है। वह साक्ष्य जुटाने में जुट रहे हैं और हाईकोर्ट में जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मतगणना में अधिकारियों पर बहुत बड़े-बड़े दबाव आए। अधिकारी पीएमओ और बड़े नेताओं के दबाव में वह थे। मतगणना चल रही थी बीच में एक मंत्री आए। उनसे जिले के बड़े अधिकारी मिले हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 11 मशीनें खुली नहीं। एक मशीन में हिंदू बहुल क्षेत्र के मतदाताओं के मत हैं, जबकि 10 मशीनों में मुस्लिम बहुल क्षेत्र के मतदाताओं के मत हैं। इनमें 9000 वोट उनका है। उन्हें 15647 मतों से हार मिली है। अगर 9000 मतों को जोड़ दिया जाए तो मतों का अंतर 6647 रह जाएगा और शहर विधानसभा क्षेत्र के 23 से 30 चक्रों की मतगणना दोबारा करा दी जाए, तो सभी सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 कोर्ट में दोबारा मतगणना की मांग करेंगे, उसका खर्चा उन्हें देना पड़ेगा। खर्च के बारे में सही जानकारी नहीं है, फिर भी 25-30 लाख रुपये तो आता ही होगा। उन्होंने कहा कि पांच लाख से ज्यादा मतदाताओं ने अपना समर्थन दिया, उसके लिए उनका आभार जताते हैं और उनका यह कर्ज मरते दम नहीं चुका सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed