{"_id":"67ec215078a4730621014207","slug":"son-in-law-accused-of-attacking-father-in-law-sent-to-jail-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ससुर पर चाकू से हमला, मुकदमा दर्ज, आरोपी दामाद को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ससुर पर चाकू से हमला, मुकदमा दर्ज, आरोपी दामाद को भेजा जेल
Tue, 01 Apr 2025 10:54 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 01 Apr 2025 10:54 PM IST
सार
ईद पर जावेद पत्नी को बुलाने ससुराल पहुंचा। विरोध पर उसने ससुर पर चाकू से हमला कर दिया था। पुलिस ने ससुर की तहरीर पर दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
आरोपी जेल भेजा
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
अलीगढ़ में थाना रोरावर क्षेत्र के मामूद नगर में ससुर पर जानलेवा हमले में आरोपी दामाद को पुलिस ने 1 अप्रैल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
मामूद नगर निवासी फैसल ने अपनी बेटी का निकाह इलाके के ही जावेद से किया था। आरोप है कि जावेद नशे का आदी है। आए दिन वह बेटी से मारपीट करता है। बीते दिनों बेटी मायके में आ गई।
विज्ञापन
31 मार्च को ईद पर जावेद पत्नी को बुलाने ससुराल पहुंचा। विरोध पर फैसल पर चाकू से हमला कर दिया था। पुलिस ने फैसल की तहरीर पर जावेद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन