फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   So, female students will script a new chapter in the history of the AMU Students' Union

Aligarh News: ...तो एएमयू छात्रसंघ में छात्राएं लिखेंगी नया इतिहास

Mon, 12 Oct 2026 03:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
So, female students will script a new chapter in the history of the AMU Students' Union
छात्रसंघ चुनाव को लेकर चर्चा करते एएमयू छात्र। - फोटो : samvad
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में आठ साल बाद होने जा रहे छात्रसंघ चुनाव के बीच अब छात्राओं के नेतृत्व को लेकर नई बहस छिड़ गई है। माना जा रहा है कि यदि बहस ने सही रंग पकड़ा तो यूनिवर्सिटी नया इतिहास लिखा जाएगा। छात्रसंघ की कमान पहली बार किसी छात्रा के हाथ में होगी। खुद छात्र ही इस बदलाव की मांग करने लगे हैं।
विज्ञापन



यूनिवर्सिटी के इतिहास में कभी कोई छात्रा छात्रसंघ की अध्यक्ष नहीं बनी है, जबकि इस बार 19 दिन तक चले आंदोलन में छात्राओं ने अहम भूमिका अदा की है। अध्यक्ष पद पर अब तक किसी छात्रा के नहीं पहुंचने के सवालों के बीच इस बार किसी छात्रा को शीर्ष नेतृत्व सौंपने की मांग उठने लगी है। विधि के छात्र अमजद अली ने सोशल मीडिया पर एएमयू छात्रसंघ का नेतृत्व किसी छात्रा के हाथ दिए जाने की पैरवी की है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब यूनिवर्सिटी में महिला कुलपति हो सकती हैं तो छात्रसंघ में छात्रा अध्यक्ष क्यों नहीं हो सकती। उनकी इस अपील ने चुनाव से पहले छात्र राजनीति में छात्राओं के प्रतिनिधित्व के मुद्दे को चर्चा में ला दिया है। सोशल मीडिया पर उनकी अपील को बहुत से छात्रों का समर्थन भी मिल रहा है।
विज्ञापन


सभी बड़े पदों पर दावेदारी की अपील

अमजद अली ने छात्राओं से छात्रसंघ का नेतृत्व संभालने की अपील की है। उन्होंने कहा कि छात्राएं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव जैसे प्रमुख पदों पर चुनाव लड़ने के लिए आगे आएं। इससे छात्रसंघ में छात्राओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा और छात्राओं को अपनी समस्याएं और विचार सीधे नेतृत्व के स्तर पर रखने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed