फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Smriti Irani launched an investigation after a complaint is playing doctor

स्मृति ईरानी से शिकायत के बाद डॉक्टर की भूमिका की जांच शुरू

Wed, 22 Jun 2016 01:51 AM IST
कौशल कुमार ओझा
कौशल कुमार ओझा Updated Wed, 22 Jun 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी से शिकायत के बाद एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान बच्चे की मौत के मामले की सुनवाई प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

इसमें आरोपी रेजीडेंट डॉक्टर जांच कमेटी के समक्ष अपना बयान दे चुके है। जांच शुरू होने के बाद डॉक्टरों में खलबली मच गई है। इसको लेकर बुधवार को आरडीए कार्यकारिणी सदस्य बैठक कर आगे की रणनीति पर विचार करने वाले हैं।
विज्ञापन

27 मई की रात में उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर 16 में खैर के सोमना रोड, सुभाष चौक निवासी करीब ढ़ाई महीने के अरहन पुत्र अली की मृत्यु हो गई थी। आरोप है कि इससे आक्रोशित परिजनों ने वार्ड में तैनात डॉ. जफर इकबाल एवं डॉ. अम्मर जावेद के साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी वजह से चार दिन तक मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट डॉक्टर हड़ताल पर रहे थे। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से मो. तारिक ने इसकी शिकायत वीसी जमीरउद्दीन शाह एवं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी से की थी। इस शिकायत के आधार पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने प्रो. एमकेए शेरवानी की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित कर दी गई है। गत दिनों तलब किए जाने पर आरोपी चिकित्सक डा. जफर इकबाल कमेटी के सामने पेश हुए और अपना पक्ष प्रस्तुत किया।

मामले की जांच अभी चल रही है। जांच कमेटी द्वारा रेजीडेंट डॉक्टर को तलब किए जाने के बाद डॉक्टरों के बीच खलबली मच गई है। आरडीए के कार्यकारिणी सदस्यों की बुधवार को बैठक बुलाई गई है। रेजीडेंट डॉक्टरों का कहना है कि जांच कमेटी के बहाने चिकित्सक को निशाना बनाया गया तो वे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed