फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Slogans of Islam Zindabad and Modi-Yogi Murdabad in AMU

एएमयू में लगे इस्लाम जिंदाबाद व मोदी-योगी मुर्दाबाद के नारे

Mon, 13 Jun 2022 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Slogans of Islam Zindabad and Modi-Yogi Murdabad in AMU
प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल के आरोपी जावेद मोहम्मद के घर बुलडोजर चलाए जाने के विरोध में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में रविवार को छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने इस्लाम जिंदाबाद और मोदी, योगी, शाह मुर्दाबाद के नारे लगाए। जावेद मोहम्मद एएमयू के वीमेंस कॉलेज स्टूडेंट यूनियन की अध्यक्ष रह चुकीं आफरीन फातिमा के पिता हैं।
विज्ञापन

रविवार शाम छह बजे एएमयू के लाइब्रेरी कैंटीन पर छात्र एकत्र हो गए। इसके बाद छात्रों ने विरोध मार्च निकाला, जो बाब-ए-सैयद तक गया। इस दौरान छात्रों ने इस्लाम जिंदाबाद के नारे लगाने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुर्दाबाद के नारे लगाए। छात्रों ने धार्मिक नारे भी लगाए। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि प्रयागराज में जिस तरह जावेद मोहम्मद का घर तोड़ा गया है, वह कानून के खिलाफ है। उन्होेंने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने वालीं नूपुर शर्मा की जब तक गिरफ्तारी नहीं की जाती, तब तक एएमयू में इसी तरह का विरोध-प्रदर्शन होता रहेगा। उधर, एएमयू परिसर में बार-बार इस तरह के विरोध प्रदर्शन होने को लेकर एएमयू इंतजामिया गंभीर हो गया है। प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने बताया कि जल्द ही इस मामले में कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed