फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   slogans of Go Back against Aligarh Muslim University VC Professor Tariq Mansoor raised

अलीगढ़ः पुरानी चुंगी पर लगा धरना हुआ खत्म, सुबह 11 बजे रिहा होगा एएमयू का पूर्व छात्र मुस्तफा

Mon, 27 Jan 2020 02:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 27 Jan 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
slogans of Go Back against Aligarh Muslim University VC Professor Tariq Mansoor raised
वीसी गो बैक के नारे लगाए - फोटो : ANI

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्याल में 71वें गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर तारिक मंसूर का विरोध करने के मामले में पूर्व छात्र अहमद मुस्तफा की गिरफ्तारी के विरोध में छात्रों का धरना देर रात खत्म हो गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने धरना दे रहे छात्रों को मुस्तफा को सुबह 11 बजे रिहा करने का आश्वासन दिया तब जाकर प्रदर्शनकारी छात्र धरना खत्म करने पर मंजूर हुए। बता दें कि रविवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 71 वें गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी दौरान कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यातिथि के रूप में यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर तारिक मंसूर रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद आईपीएस सहित यूनिवर्सिटी के अन्य लोग भी एसएस हॉल साउथ स्थित स्ट्रेटची हॉल पहुंचे।  
विज्ञापन


कार्यक्रम में ध्वजारोहण के बाद जैसे ही वीसी तारिक मंसूर ने बोलना शुरू किया, छात्रों के एक गुट ने उनके संबोधन को बाधित करना शुरू कर दिया। इस दौरान काले झंडे दिखाने की कोशिश की, साथ ही गौ-बैक के नारे लगाए। इस पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को यूनिवर्सिटी की प्रोक्टोरियल टीम ने पकड़ लिया। विरोध कर रहे छात्रों को टीम अपनी गाड़ियों में भरकर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में छात्र उत्तेजित हो गए। छात्रों की भीड़ पुरानी चुंगी पहुंच गई। पब्लिक भी इनका समर्थन करती नजर आई। छात्रों ने इस दौरान जाम लगाकर हंगामा किया और रिहाई की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed