{"_id":"6463b69181d148945e04f437","slug":"slipped-while-boarding-the-bogie-leg-amputated-after-being-hit-by-the-train-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बोगी में चढ़ते समय फिसला, ट्रेन की चपेट में आने से कटे पैर, हुई दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बोगी में चढ़ते समय फिसला, ट्रेन की चपेट में आने से कटे पैर, हुई दर्दनाक मौत
Tue, 16 May 2023 10:30 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 16 May 2023 10:30 PM IST
सार
युवक बोगी से उतरकर पानी पीने के लिए प्लेटफार्म पर गया था। तभी दो मिनट के स्टोपेज के बाद ट्रेन चल दी। युवक चलती ट्रेन की बोगी में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। तभी वह अनियंत्रित हो गया और नीचे गिर गया, जिसमें उसके दोनों पैर ट्रेन के पहियों में आने से कट गए।
विज्ञापन
ट्रेन प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खुर्जा कमालपुर रेलवे स्टेशन के पास अलीगढ़ निवासी व्यक्ति चलती ट्रेन की बोगी में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया और ट्रेन के पहियों के नीचे आने से पैर कट गए। अस्पताल में पहुंचने से पहले ही व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जीआरपी प्रभारी बृजमोहन सिंह ने बताया कि अलीगढ़ जनपद के ताबिजपुर तुर्कमान रोड निवासी 45 वर्षीय साकिर मंगलवार दोपहर को अलीगढ़-दिल्ली ईएमयू में सवार होकर में मंगलवार दोपहर को दिल्ली की ओर जा रहा था। शाम करीब चार बजे जब वह कमालपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा। वह बोगी से उतरकर पानी पीने के लिए प्लेटफार्म पर गया था। तभी दो मिनट के स्टोपेज के बाद ट्रेन चल दी।
विज्ञापन
साकिर चलती ट्रेन की बोगी में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। तभी वह अनियंत्रित हो गया और नीचे गिर गया, जिसमें उसके दोनों पैर ट्रेन के पहियों में आने से कट गए। हादसे की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और घायल साकिर को एंबुलेंस में खुर्जा की ओर लाने लगी।
विज्ञापन
साकिर ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। जीआरपी अस्पताल लेकर पहुंची, तो चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को अवगत करा दिया गया है। परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम पर भेजा जाएगा।