फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sixty-year-old man raped a teenager

अलीगढ़ः साठ साल के बुजुर्ग ने किशोरी से किया दुष्कर्म

Mon, 06 Dec 2021 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sixty-year-old man raped a teenager
दादों थाना क्षेत्र के एक गांव में 60 वर्षीय बुजुर्ग ने एक घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिवार वालों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन

दुष्कर्म की यह वारदात रविवार की सुबह घटित हुई। 14 वर्षीय किशोरी अपने घर पर अकेले थी। इसी बीच मौका पाकर आरोपी बुजुर्ग उसके घर में घुस गया और किशोरी को दबोच लिया। इसके बाद उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। इस दौरान बचने का प्रयास करते हुए किशोरी चीखती-चिल्लाती रही। परिवार वालों को किशोरी की आवाज सुनाई पड़ी तो दौड़कर घर के अंदर पहुंचे। आरोपी की जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। दादों पुलिस के अनुसार मामले में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed