{"_id":"62a3a65b3ab0cf56ea476f7a","slug":"six-accused-of-robbery-arrested-stolen-bike-and-mobile-recovered-iglass-news-ali293599039","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के छह आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक व मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के छह आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक व मोबाइल बरामद
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश।
- फोटो : IGLASS
पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात मोबाइल, बाइक की चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से आठ मोबाइल, चोरी की दो बाइक और एक लैपटॉप बरामद हुआ है। हैडमास्टर को गोली मारकर की गई लूट में भी इन्हीं का हाथ था। गिरोह हाथरस, मथुरा में भी लूट की घटनाओं को अंजाम देता है।
कोतवाल रिपुदमन सिंह ने बताया कि पुलिस बेसवां क्षेत्र में मथुरा के थाना राया के गांव शेरनी निवासी हैडमास्टर भगवान सिंह के साथ गोली मारकर की गई लूट के खुलासे में लगी थी। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर बेसवां चौराहे के पास से गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि उनका संगठित गिरोह है जो बाइक, मोबाइल की लूट व चोरी की घटनाओं को अपने क्षेत्र के साथ हाथरस व मथुरा में अंजाम देता हैं। मोबाइलों को लूटने के बाद पैटर्न लॉक को कंप्यूटर द्वारा साथी दुकानदारों से तुड़वाकर ईएमआई नंबर को भी बदल देते हैं। बदमाशों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने ही हैडमास्टर भगवान सिंह को गोली मारकर लूटा था। बदमाशों से दो चोरी की बाइक, आठ मोबाइल, एक तमंचा व हैडमास्टर से लूटे गए 12 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
पकड़े गए बदमाश
अकील, इरफान, विपिन निवासी मिर्जापुर थाना इगलास, रवी उर्फ अरबाज निवासी नगता देव थाना गोंड़ा, पिंटू निवासी रत्न बिहार कॉलोनी इगलास। इन्होने अपने चार साथियों के नाम भी बताए हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई हैं। सभी के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।