फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sister of the deceased said in Mamu Bhanja Case

Mamu Bhanja Case: मृतक की बहन जाकिया बोली- आरोपियों के घर पर भी चले बुलडोजर

Fri, 21 Jun 2024 04:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 21 Jun 2024 04:43 PM IST
सार

मीडिया से बातचीत में औरंगजेब की बहन जाकिया ने कहा कि उसका भाई रोटी बनाकर लौट रहा था, उसे खींचकर मारा गया है। चोरी का इल्जाम झूठा लगाया जा रहा है। आज तक उस पर कहीं कोई एक अपराध दर्ज नहीं है।

विज्ञापन
Sister of the deceased said in Mamu Bhanja Case
घास की मंडी में मृतक औरंगजेब के घर पर बैठे परिवार के लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के मामू भांजा इलाके में पिटाई से मरने वाले औरंगजेब की बहन जाकिया ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री ऐसी घटनाओं में भेदभाव की नीति रखते हैं क्या? इस घटना में अब तक आरोपियों के घर उनका बुलडोजर क्यों नहीं पहुंचा है। जब तक बुलडोजर नहीं चलेगा और आरोपियों को सजा नहीं मिलेगी, तब तक न्याय नहीं माना जाएगा।

विज्ञापन


20 जून को सुबह से ही औरंगजेब के घर संवेदना व्यक्त करने के लिए लोगों की आवाजाही रही। सपा कार्यकर्ता पहले दिन ही से ही परिवार के सदस्यों के लगातार संपर्क में हैं। इस दौरान मीडिया से बातचीत में औरंगजेब की बहन जाकिया ने कहा कि उसका भाई रोटी बनाकर लौट रहा था, उसे खींचकर मारा गया है। चोरी का इल्जाम झूठा लगाया जा रहा है। आज तक उस पर कहीं कोई एक अपराध दर्ज नहीं है। प्रदेश में ये कैसा कानून है जो धर्म देखकर कार्रवाई करता है।
विज्ञापन


एक करोड़ रुपये मुआवजा और नौकरी देने की मांग
औरंगजेब के बड़े भाई गुलजार ने बताया कि वह बाहर रहता है। यहां दोनों भाई बीमार मां के साथ रहते थे और देखभाल करते थे। उन्होंने कहा कि परिवार को एक करोड़ मुआवजा व सरकारी नौकरी दी जाए। साथ में चोरी के आरोप पर भी यही कहा कि कोई उस पर पुराना अपराध बता दे तो वह मान लेंगे। परिवार ने मुकदमे के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का मुद्दा भी उठाया। यह भी कहा कि जिस तरह से नाम निकालने या धारा घटना का दबाव बनाया जा रहा है। उस तरह का कोई कदम उठाया तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे। इसके अलावा घर के बाहर से सुरक्षा घटाने पर भी परिवार ने ऐतराज जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीमार मां का कराया गया उपचार

इस दौरान बेटे की मौत की खबर पर मां की हालत बिगड़ गई। जिसे उपचार के लिए ले जाया गया। परिवार से जब मां से बातचीत कराने के लिए कहा गया तो उधर से यही जवाब आया कि अभी मां की हालत सही नहीं है।

सामान्य दिनों की तरह रहा इलाके का माहौल, खामोशी
इलाके का माहौल सामान्य दिनों की तरह रहा और बाजार भी खुले। लोगों की आवाजाही के चलते भीड़ भाड़ का माहौल जरूर उनके घर के आसपास बना रहा। मगर बेहद तनावपूर्व खामोशी है। इस खामोशी को लेकर भी तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। खुफिया टीमें लगातार नजर रखे हुए हैं। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

कांग्रेस ने भी बनाया जांच दल, आज आएगा
इस प्रकरण में सपा के बाद कांग्रेस ने भी अपना जांच दल बनाया है। प्रदेश नेतृत्व ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। यह जांच दल पूरे मामले में जांच करने और मृतक परिवार से मिलने 21 जून को यहां पहुंचेगा। इस जांच दल में पूर्व विधायक विवेक बंसल, हरेंद्र अग्रवाल, रामकुमार रावत उपाध्यक्ष, कौशलेंद्र यादव महासचिव, परवेज अहमद महासचिव, माजिद जैदी, प्रतिमा सिंह महासचिव, विनीत पाराशर वाल्मीकि, धर्मेंद्र लोधी, अखिलेश शर्मा, राजेश राज जीवन, शहनवाज आलम, जिलाध्यक्ष सोमवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष नवेद खां, ऋचा कौशिक, रूही जुबैरी, मोनिका सूर्यवंशी, गौरांग देव चौहान, धर्मेंद्र कुमार, अखिलश कुमार, सलमान इम्तियाज शामिल हैं। ये प्रदेश स्तर पर अपनी रिपोर्ट देंगे और जिला प्रशासन को ज्ञापन भी देंगे।

22 जून को आएगा सपा का दल, एक सांसद और बढ़ाए
सपा का जांच दल 22 जून को इस मामले में जांच के लिए आएगा। इस जांच दल में अब तक नियत टीम के अलावा संभल के सांसद जियाउर्रहमान वर्क का नाम भी बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed