फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sir Syed Day program list in AMU

AMU Sir Syed Day: एएमयू में सर सैयद डे 17 अक्तूबर को, पूरा कार्यक्रम हुआ तय, होगा यह सब

Sun, 15 Oct 2023 03:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 15 Oct 2023 03:53 PM IST
सार

एएमयू के सर सैयद डे के मुख्य अतिथि और मानद अतिथि के साथ पूरा कार्यक्रम तय हो गया है। सर सैयद डे का छात्रों को बेशब्री से इंतजार रहता है। जिसके लिए इंतजामिया भी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ती है। सर सैयद डे पर ये होगा पूरा कार्यक्रम...

विज्ञापन
Sir Syed Day program list in AMU
सर सैयद अहमद खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इलाहबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ बेंच के न्यायमूर्ति अताउ रहमान मसूदी 17 अक्टूबर को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय संस्थापक सर सैयद अहमद खान की 206वीं जयंती, सर सैयद डे पर मुख्य अतिथि होंगे। जामिया मिलिया इस्लामिया के पूर्व वीसी सैयद शाहिद महदी, रेख्ता फाउंडेशन के संस्थापक संजीव सराफ और सेंटर डी साइंसेज ह्यूमेन के डॉ. लॉरेंस गौटियर मानद अतिथि होंगे।

विज्ञापन


एएमयू के सर सैयद डे के मुख्य अतिथि और मानद अतिथि के साथ पूरा कार्यक्रम तय हो गया है। सर सैयद डे का छात्रों को बेशब्री से इंतजार रहता है। जिसके लिए इंतजामिया भी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ती है। 
विज्ञापन


सर सैयद डे पर ये होगा पूरा कार्यक्रम...

  • मुख्य अतिथि इलाहबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ बेंच के न्यायमूर्ति अताउ रहमान मसूदी विक्टोरियन युग की प्रतिष्ठित बग्घी पर सवार होकर प्रातः 11 बजे गुलिस्तान-ए-सैयद पहुंचेंगे। एएमयू के वीसी प्रो मोहम्मद गुलरेज उनके साथ होंगे, जहां राइडिंग क्लब के सदस्य उनका स्वागत करेंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • कुलपति प्रोफेसर गुलरेज अध्यक्षीय भाषण देंगे और मुख्य अतिथि भी छात्रों को सम्बोधित करंगे।
  • सबसे पहले एएमयू रजिस्ट्रार मोहम्मद इमरान स्वागत भाषण देंगे।
  • अंग्रेजी विभाग की प्रो आयशा मुनीरा रशीद और धर्मशास्त्र संकाय के डीन, प्रोफेसर तौकीर आलम सर सैयद अहमद खान की शिक्षाओं, दर्शन, कार्यों और मिशन पर अंग्रेजी और उर्दू में भाषण देंगे। एएमयू के दो छात्र भी अपने विचार व्यक्त करेंगे।
  • जनसंपर्क कार्यालय द्वारा ‘भाषा और साहित्य पर सर सैयद का प्रभाव’ विषय पर आयोजित अखिल भारतीय निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
  • इनोवेशन काउंसिल और यूनिवर्सिटी इनक्यूबेशन सेंटर द्वारा आयोजित ‘इन-हाउस स्टूडेंट्स रिसर्च कन्वेंशन’ के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया जायेगा।
  • डीन, छात्र कल्याण, प्रोफेसर अब्दुल अलीम धन्यवाद ज्ञापित करेंगे।
  • अंत में विश्वविद्यालय तराना और राष्ट्रगान होगा।


सुबह 6 बजे होगी फज्र की प्रार्थना के बाद कुरान ख्वानी 
प्रातः 6 बजे यूनिवर्सिटी मस्जिद में फज्र की प्रार्थना के बाद कुरान ख्वानी के साथ शुरू होगी। कुलपति प्रोफेसर गुलरेज, विश्वविद्यालय के शिक्षकों और अधिकारियों के साथ ‘चादर पोशी’ की पारंपरिक रस्म के साथ सर सैयद के मजार (कब्र) पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। प्रोफेसर गुलरेज प्रातः 10 बजे सर सैयद हाउस में सर सैयद अहमद खान से संबंधित ‘पुस्तकों और तस्वीरों की प्रदर्शनी’ का उद्घाटन करेंगे। सर सैयद दिवस रात्रिभोज सभी आवासीय हॉलों में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed