{"_id":"63eb87c8c0b14b6e8d0f5e7a","slug":"singer-harshit-saxena-night-in-aligarh-numaish-on-15-february-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Exhibition: नुमाइश में सिंगर हर्षित सक्सेना नाइट 15 फरवरी को, मर्डर 2 के हाल ए दिल को किया था कम्पोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Exhibition: नुमाइश में सिंगर हर्षित सक्सेना नाइट 15 फरवरी को, मर्डर 2 के हाल ए दिल को किया था कम्पोज
Tue, 14 Feb 2023 06:38 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 14 Feb 2023 06:38 PM IST
सार
हर्षित सक्सेना ने अमूल स्टार वॉइस ऑफ इंडिया, जो जीता वो ही सुपर स्टार, म्यूजिक का महामुकाबला रियलिटी शो में प्रतिभाग किया। मुकेश भट्ट की फिल्म मर्डर 2 में हर्षित सक्सेना ने हाल ए दिल को कम्पोज किया, जिसके लिए उन्हें 2012 में अपकमिंग म्यूजिक कम्पोजर अवार्ड मिला।
विज्ञापन
हर्षित सक्सेना
- फोटो : साेशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्लेबेक सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हर्षित सक्सेना नुमाइश में कोहिनूर मंच पर 15 फरवरी को शाम 7 बजे अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। पहले प्रायंत हार्दिक नाइट थी, पर अब हर्षित सक्सेना की नाइट होगी।
विज्ञापन
ताले-तालीम और गंगा-जमुनी तहजीब के शहर अलीगढ़ की प्रदर्शनी में 15 फरबरी को शाम 7 बजे कोहिनूर मंच पर हर्षित सक्सेना नाईट के साथ प्रिंस डांस ग्रुप का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
लखनऊ में जन्मे हर्षित सक्सेना ने अमूल स्टार वॉइस ऑफ इंडिया, जो जीता वो ही सुपर स्टार, म्यूजिक का महामुकाबला रियलिटी शो में प्रतिभाग किया। मुकेश भट्ट की फिल्म मर्डर 2 में हर्षित सक्सेना ने हाल ए दिल को कम्पोज किया, जिसके लिए उन्हें 2012 में अपकमिंग म्यूजिक कम्पोजर अवार्ड मिला। इन्होंने हैट स्टोरी, सुपर नैना, सब कुशल मंगल में म्यूजिक कम्पोज किया।
विज्ञापन