{"_id":"63b035afb340a2644535da73","slug":"silver-jubilee-reunion-of-zakir-hussain-college-alumni-from-country-and-abroad","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: 25 साल बाद मिले पुराने यार, जाकिर हुसैन कॉलेज की सिल्वर जुबली रीयूनियन में देश-विदेश से आए पूर्व छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: 25 साल बाद मिले पुराने यार, जाकिर हुसैन कॉलेज की सिल्वर जुबली रीयूनियन में देश-विदेश से आए पूर्व छात्र
Sat, 31 Dec 2022 06:44 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 31 Dec 2022 06:44 PM IST
सार
भारत, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूरोप, नेपाल, सऊदी अरब, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात और यूएसए से आए पूर्व छात्रों ने पुरानी यादें ताजा कीं। एएमयू के जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के 1997 बैच के पूर्व छात्रों ने एक सिल्वर जुबली रीयूनियन का आयोजन किया।
विज्ञापन
जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में सिल्वर जुबली रीयूनियन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के 1997 बैच के पूर्व छात्रों ने एक सिल्वर जुबली रीयूनियन कार्यक्रम का आयोजन किया। 25 साल बाद भारत, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूरोप, नेपाल, सऊदी अरब, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात और यूएसए से आए पूर्व छात्रों ने पुरानी यादें ताजा कीं।
विज्ञापन
एएमयू वीसी प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि दुनिया के विभिन्न स्थानों के अपने दौरे के दौरान उन्होंने अन्य पाठ्यक्रमों की तुलना में एएमयू के इंजीनियरिंग स्नातकों के साथ सबसे अधिक मुलाकात की है।
विज्ञापन
कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर एमएम सुफियान बेग ने सभी मीडिया प्लेटफॉर्म पर संस्था के उचित प्रतिनिधित्व की आवश्यकता पर चर्चा की।
विज्ञापन
डीन, फैकल्टी प्रो अल्तमश सिद्दीकी ने पूर्व छात्रों से संस्थान को अपना सहयोग देने की अपील की। पूर्व छात्रों का प्रतिनिधित्व 1997 बैच के छात्र शुजा मिर्जा ने किया, जिन्होंने सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने, पूर्वाग्रहों को दूर करने और दूसरों की मदद करने पर जोर दिया।
पूर्व छात्रों ने वर्तमान छात्रों को संबोधित किया और उद्यमिता, स्टार्टअप फंडिंग, जॉब सर्च, इमिग्रेशन और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता से सम्बन्धित अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर पूर्व छात्रों ने अपने कॉलेज के दिनों को याद किया।