फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SIDM is determined to reduce imports in defense sector: Ashok

रक्षा क्षेत्र में आयात घटाने के लिए संकल्पित है एसआईडीएम : अशोक

Wed, 01 Dec 2021 11:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:12 AM IST
विज्ञापन
SIDM is determined to reduce imports in defense sector: Ashok
बैठक को संबोधित करते एसआईडीएम के जनरल डायरेक्टर सुनील मिश्रा । - फोटो : CITY OFFICE
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस इंडस्ट्रीज (एसआईडीएम) रक्षा क्षेत्र में आयात घटाने के लिए संकल्पित है।
विज्ञापन

अलीगढ़ के एमएसएमई क्षेत्र को रक्षा उद्योग से जोड़ने के लिए तालानगरी स्थित एक इकाई में आईआईए के तत्वावधान में एसआईडीएम की बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि देश के रक्षा क्षेत्र के आधुनिकीकरण एवं खरीद का आगामी बजट 25000 करोड़ डॉलर है, जिसमें केवल 7500 करोड़ डॉलर का ही देश के उद्योगों का योगदान है। शेष 70 प्रतिशत धन आयात में व्यय हो जाता है। प्रधानमंत्री मोदी का सपना व ध्येय इस परिदृश्य को बदलना है। उन्होंने कहा कि देश में निर्यात में 40 प्रतिशत, जीडीपी में 31 प्रतिशत एवं रोजगार प्रदान करने में 55 प्रतिशत योगदान एमएसएमई क्षेत्र का है। आवश्यकता अपने उद्योगों को तकनीकी रूप से आधुनिक कर विश्वस्तरीय क्वालिटी का बनाना है।
विज्ञापन

एसआईडीएम के डायरेक्टर जनरल सुनील मिश्रा ने कहा कि अलीगढ़ डिफेंस नोड घोषित हो गया है। हम किसी भी क्षेत्र में रहकर रक्षा सामग्री का निर्माण व आपूर्ति कर सकते हैं और वैश्विक सप्लाई का हिस्सा बन सकते हैं। एसआईडीएम के प्रिंसिपल एडवाइजर जय प्रकाश नेहरा ने कहा कि 90 के दशक तक देश में स्कूटर लेने के लिए भी लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ती थी। आज परिदृश्य बिल्कुल बदल गया है। सिडबी भी उद्योग जगत को कम दरों पर ऋण उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईआई के प्रिंसिपल एडवाइजर एडमिरल पीतमलाल ने कहा कि डीआरडीओ एमएसएमई से मिलकर कार्य करने को इच्छुक है। हमको 2025 तक रक्षा क्षेत्र में निर्यात 35 हजार करोड़ रुपये तक करना है। अमूल्य मोहन ने कहा कि आईआईए की सक्रियता से अलीगढ़ के इतिहास में स्वर्णिम युग आया है। इससे पूर्व आईआईए के चैप्टर चेयरमैन शलभ जिंदल ने यहां किए जा रहे कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मंडलायुक्त गौरव दयाल, उपायुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान, एनएसआईसी के टीएस राजपूत, मनोज कुमार अग्रवाल, मुकेश जिंदल, जितेंद्र गोयल, राजेश अग्रवाल, मनीष बंसल, आलोक झा, आदित्य बजाज, बीडी गुप्ता, स्वप्निल जैन, राजकुमार अग्रवाल, संजय गोयल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed